1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. गुप्टिल की धुंआधार पारी से न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को दस विकेट से हराया

गुप्टिल की धुंआधार पारी से न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को दस विकेट से हराया

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 28, 2015 10:31 am IST,  Updated : Dec 28, 2015 10:31 am IST

मार्टिन गुप्टिल के 30 गेंद में 93 रन की मदद से न्यूजीलेंड ने श्रीलंका को दूसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में सिर्फ 8.2 ओवर के भीतर दस विकेट से हरा दिया।

martin guptill- India TV Hindi
martin guptill

क्राइस्टचर्च: मार्टिन गुप्टिल के 30 गेंद में 93 रन की मदद से न्यूजीलेंड ने श्रीलंका को दूसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में सिर्फ 8.2 ओवर के भीतर दस विकेट से हरा दिया। गुप्टिल सबसे तेज वनडे अर्धशतक बनाने के रिकार्ड से मामूली अंतर से चूक गए। पहली गेंद पर मिले जीवनदान का पूरा फायदा उठाते हुए उन्होंने अपनी पारी में नौ चौके और आठ छक्के लगाये।

श्रीलंकाई टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 27 . 4 ओवर में 117 रन पर आउट हो गई थी। पहले वनडे में भी न्यूजीलैंड ने जीत के लिये 189 रन का लक्ष्य 29 ओवर बाकी रहते हासिल करके उसे सात विकेट से हराया था। गुप्टिल ने श्रीलंकाई गेंदबाजी को पूरी तरह नेस्तनाबूद कर दिया । उसने नुवान कुलशेखरा के एक ओवर में 14 और दुष्मंता चामीरा के अगले ओवर में 26 रन बनाये।

उन्होंने सिर्फ 12 गेंद में 46 रन बना डाले लेकिन 50 रन तक पहुंचने में उन्हें पांच गेंद और लगी। इससे वह 16 गेंद में अर्धशतक का दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स का रिकार्ड तोड़ने से चूक गए। सबसे तेज वनडे शतक का रिकार्ड भी डिविलियर्स के नाम है जिन्होंने जोहानिसबर्ग में वेस्टइंडीज के खिलाफ उसी पारी में 31 गेंद में यह कारनामा किया था। इससे पहले श्रीलंका के लिये कोई बल्लेबाज नहीं चल सका। नुवान कुलशेखरा ने सर्वाधिक 19 रन बनाये। न्यूजीलैंड के लिये मैट हेनरी ने चार और मिशेल मैक्लीनागन ने तीन विकेट लिये।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल