1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत में दिन रात का टेस्ट खेल सकता है न्यूजीलैंड

भारत में दिन रात का टेस्ट खेल सकता है न्यूजीलैंड

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 26, 2016 03:11 pm IST,  Updated : Apr 26, 2016 03:11 pm IST

वेलिंगटन: न्यूजीलैंड क्रिकेट ने इस साल के आखिर में भारत में गुलाबी गेंद के साथ दिन रात का क्रिकेट टेस्ट मैच खेलने की संभावना जताई है । स्टेडियम में दर्शकों की संख्या बढाने के लिये

Adelaide Oval- India TV Hindi
Adelaide Oval

वेलिंगटन: न्यूजीलैंड क्रिकेट ने इस साल के आखिर में भारत में गुलाबी गेंद के साथ दिन रात का क्रिकेट टेस्ट मैच खेलने की संभावना जताई है । स्टेडियम में दर्शकों की संख्या बढाने के लिये बीसीसीआई ने पिछले सप्ताह कहा था कि वह अक्तूबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ गुलाबी गेंद से पहले दिन रात के क्रिकेट टेस्ट की मेजबानी को तैयार है । न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी डेविड व्हाइट ने पिछले सप्ताह आईसीसी की बैठक के दौरान भारतीय अधिकारियों से इस बारे में बात की ।

न्यूजीलैंड हेराल्ड ने व्हाइट के हवाले से कहा , हम खिलाडि़यों से इस बारे में बात करेंगे । यदि ट्रायल अच्छा हुआ और भारत इसे लेकर सहज है तो हमारे लिये यह काफी सकारात्मक है । हमारा मानना है कि दिन रात के टेस्ट क्रिकेट का भविष्य उज्ज्वल है। यदि दोनों बोर्ड के बीच सहमति बनी तो यह मैच मुंबई में हो सकता है । बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने कहा था , हमने न्यूजीलैंड के खिलाफ इस साल के आखिर में गुलाबी गेंद से एक दिन रात का टेस्ट खेलने का फैसला किया है । इससे पहले इसका ड्रेस रिहर्सल दलीप ट्राफी में किया जायेगा।

पिछले साल नवंबर-दिसंबर में एडीलेड में ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के बीच पहला डे-नाइट टेस्ट मैच खेला गया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल