1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. हैमिल्टन टेस्ट में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 138 रन से मात दी

हैमिल्टन टेस्ट में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 138 रन से मात दी

 Written By: IANS
 Published : Nov 29, 2016 01:01 pm IST,  Updated : Nov 29, 2016 01:01 pm IST

न्यूजीलैंड ने सेडान पार्क स्टेडियम में हुए दूसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन मंगलवार को पाकिस्तान को 138 रनों से हरा दिया। किवी टीम ने इसके साथ ही दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली।

New Zealand | Getty Images- India TV Hindi
New Zealand | Getty Images

हैमिल्टन: न्यूजीलैंड ने सेडान पार्क स्टेडियम में हुए दूसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन मंगलवार को पाकिस्तान को 138 रनों से हरा दिया। किवी टीम ने इसके साथ ही दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। चौथी पारी में 369 रनों के कठिन लक्ष्य का पीछा कर रही पाकिस्तान की दूसरी पारी भरपूर संघर्ष करने के बाद 230 रनों पर सिमट गई।

खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पाकिस्तानी टीम एक समय चायकाल तक 158 के स्कोर पर मात्र एक विकेट गंवाया था, लेकिन किवी गेंदबाजों ने जबरदस्त वापसी करते हुए दिन के आखिरी सेशन में 9 विकेट चटका डाले और लगभग ड्रॉ की ओर बढ़ रहे मैच को जीत लिया। मैच में कुल 8 विकेट लेने वाले न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। सोमवार को नॉटआउट लौटे समी असलम (91) और कप्तान अजहर अली (58) ने पाकिस्तान की बेहद संयमित शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 131 रनों की साझेदारी की और दिन के करीब दो सेशन बिता दिए।

अजहर अली दूसरे सेशन की समाप्ति से कोई आधा घंटा पहले पवेलियन लौटे। मिशेल सैंटनर ने उन्हें क्लीन बोल्ड करते हुए न्यूजीलैंड को पहली सफलता दिलाई। लेकिन अजहर का विकेट गिरते ही जैसे पाकिस्तानी टीम की नींव ही हिल गई। कोई भी बल्लेबाज टिक कर नहीं खेल सका और न ही लंबी साझेदारियां कर सका। बाबर आजम (16), सरफरजा खान (19) और यूनिस खान (11) भी खास योगदान नहीं दे सके और लगातार अंतराल पर विकेट गंवाते रहे। पाकिस्तान के आखिरी चार विकेट तो मात्र 15 गेंदों के अंतराल पर गिर गए।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।