1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. करो या मरो के मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया

करो या मरो के मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 16, 2018 06:36 pm IST,  Updated : Mar 16, 2018 06:36 pm IST

आज के मैच को जीतने वाली टीम भारत से फाइनल खेलेगी।

श्रीलंका और...- India TV Hindi
श्रीलंका और बांग्लादेश टीम

निदाहास ट्रॉफी में आज श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच बेहद अहम और बड़ा मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। बांग्लादेश की टीम में शाकिब अल हसन की वापसी हुई है और वही इस मैच में टीम की कप्तानी भी कर रहे हैं। उनके आने से टीम पहले के मुकाबले और मजबूत हो गई है। दोनों के बीच खेले जा रहे इस मुकाबले को सेमीफाइनल कहा जा रहा है। जो भी टीम इस मैच को जीतेगी वो रविवार को भारत से फाइनल में भिड़ेगी। ग्रुप लीग में बांग्लादेश की टीम ने श्रीलंका को हरा दिया था और इस लिहाज से बांग्लादेश थोड़ा हावी नजर आ रहा है।

पहले गेंदबाजी पर क्या बोले शाकिब: हम पहले गेंदबाजी करना चाहेंगे। मेरा मानना है कि पिच पूरे 40 ओवर तक एक जैसी ही रहेगी और इसमें कोई बदलाव नहीं आएगा। हमारी टीम में सिर्फ एक बदलाव हुआ है और बाबर की जगह मैं वापस आया हूं।

पहले बल्लेबाजी पर परेरा का बयान: मुझे पहले बल्लेबाजी करने की खुशी है। पिच थोड़ा स्लो है और हम स्कोरबोर्ड में बड़ा स्कोर लगाने की कोशिश करेंगे। मुझे उम्मीद है कि आज हम कुछ अच्छा और खास कर सकेंगे। हमारी टीम में दो बदलाव हुए हैं।

आपको बता दें कि मुकाबले में बांग्लादेश का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। एक तो टीम ने ग्रुप मैचों में श्रीलंका को हराया है। दूसरा इसलिए भी क्योंकि दोनों देशों के बीच आखिरी 6 मैचों की बात करें तो 3 में बांग्लादेश और 3 में श्रीलंका को जीत मिली है। साफ है बांग्लादेश की टीम श्रीलंका को कड़ी टक्कर देने लगी है और इस लिहाज से टीम का मनोबल भी बढ़ा हुआ है।

हालांकि दोनों देशों के बीच ओवर ऑल रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों के बीच अब तक कुल 10 मैच खेले गए हैं। इस दौरान बांग्लादेश को 3 और श्रीलंका को 7 में जीत मिली है। लेकिन आखिरी 6 मैचों में बांग्लादेश हावी नजर आया है। बांग्लादेश इस टूर्नामेंट में अब तक बेहतरीन खेली है और श्रीलंका के लिए उन्हें हल्के में लेना एक बड़ी भूल साबित हो सकती है। 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।