1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. निदाहास ट्रॉफी: रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया

निदाहास ट्रॉफी: रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया

 Written By: Manoj Shukla
 Published : Mar 08, 2018 06:42 pm IST,  Updated : Mar 08, 2018 06:42 pm IST

बांग्लादेश टी20 में भारत से अब तक एक मैच भी नहीं जीता है।

टीम इंडिया- India TV Hindi
टीम इंडिया

भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे टी20 मैच में रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम ने इस मैच के लिए टीम में कोई बदलाव नहीं किया है और टीम वही है जो श्रीलंका के खिलाफ टी20 मुकाबले में खेली थी। भारत अपना पहला मैच मेजबान श्रीलंका के हाथों हार चुका है और ऐसे में टीम के लिए ये मुकाबला बेहद अहम है। टीम इंडिया अब तक बांग्लादेश से कोई भी टी20 नहीं हारी है और ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि इस मुकाबले में भी भारत को ही जीत मिलेगी।

पहले गेंदबाजी करने पर क्या बोले रोहित: हम पहले फील्डिंग करना चाहेंगे। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा वैसे-वैसे पिच और अच्छी होती चली जाएगी। हम पिच का फायदा उठाना चाहेंगे। मैं खिलाड़ियों का विश्वास बनाए रखने में भरोसा करता हूं। मैच में हार जीत होती रहती है लेकिन हमें सीख लेकर आगे बढ़ते रहना चाहिए और खिलाड़ियों के विश्वास को बनाए रखना चाहिए।

पहले बल्लेबाजी पर महमुदुल्लाह का बयान: पहले बल्लेबाजी करने पर बांग्लादेश के कप्तान महमुदुल्लाह ने कहा कि हम भी पहले गेंदबाजी ही करना चाहते थे। हालांकि अब हमारा मकसद अच्छा स्कोर बनाने का होगा। हमने टीम में 5 गेंदबाज और 6 बल्लेबाजों को शामिल किया है।

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, शिखर धवन, सुरेश रैना, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, विजय शंकर, युजवेंद्र चहल, शारदुल ठाकुर, वॉशिंगटन सुंदर, जयदेव उनादकट।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल