1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बांग्लादेश को सबक सिखाने के लिए फाइनल मुकाबले में भारत का साथ देगा श्रीलंका

बांग्लादेश को सबक सिखाने के लिए फाइनल मुकाबले में भारत का साथ देगा श्रीलंका

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 18, 2018 05:09 pm IST,  Updated : Mar 18, 2018 05:09 pm IST

निदाहास ट्रॉफी में भारत का सामना बांग्लादेश की टीम से होगा।

फाइनल मैच में भारत को...- India TV Hindi
फाइनल मैच में भारत को समर्थन देंगे श्रीलंकाई फैंस

16 मार्च को बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेले गए विवादित मैच के बाद श्रीलंकाई फैंस बेहद गुस्से में हैं। फैंस बांग्लादेशी खिलाड़ियों की उस हरकत पर नाराज नजर आ रहे हैं और उन्होंने बांग्लादेश को सबक सिखाने की ठान ली है। बांग्लादेश को सबक सिखाने के लिए फैंस ने फाइनल मैच में भारत के समर्थन की बात कर दी है। श्रीलंका टीम को हर मैच में समर्थन देने के लिए स्टेडियम पहुंचने वाले पर्सी अबेसेकरा ने कहा कि वो फाइनल मैच में भारत का साथ देने वाले हैं।

अबेसेकरा ने कहा, 'फाइनल मुकाबले में जहां तक दोनों टीमों को समर्थन देने की बात है तो मैं फाइनल में भारत का साथ दूंगा। भारत के साथ हमारे गहरे और अच्छे रिश्ते हैं। मैं श्रीलंका का हूं और अगर श्रीलंका की टीम फाइनल में पहुंचती तो मैं श्रीलंका का ही साथ देता। लेकिन अब मैं भारत का साथ दूंगा। शुक्रवार को शाकिब ने अपने खिलाड़ियों से मैदान छोड़ने को कह दिया था जो कि सरासर गलत था। शाकिब की उस हरकत को सही नहीं कहा जा सकता।'

अबेसेकरा ने आगे कहा, 'ईमानदारी से खेलो और जीती हुई टीम को बधाई दो। लेकिन मेरा मानना है कि हमेशा सही खेल भावना के साथ खेला जाना चाहिए और खेल में किसी तरह का कोई विवाद नहीं होना चाहिए।' अबेसेकरा की ही तरह श्रीलंका के कई फैन ने भी मैच में भारत का समर्थन करने को कहा है। आपको बता दें कि निदाहास ट्रॉफी के फाइनल में भारत और बांग्लादेश के बीच फाइनल खेला जाना है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल