1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रीलंका, बांग्लादेश के खिलाफ टी20 ट्राई सीरीज खेलेगा भारत, जानिए पूरा कार्यक्रम

श्रीलंका, बांग्लादेश के खिलाफ टी20 ट्राई सीरीज खेलेगा भारत, जानिए पूरा कार्यक्रम

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 19, 2018 10:49 am IST,  Updated : Jan 19, 2018 10:49 am IST

श्रीलंका की आजादी के 70वीं सालगिरह के मौके पर खेली जाएगी टी20 ट्राई सीरीज।

भारत और श्रीलंका- India TV Hindi
भारत और श्रीलंका

भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश के टीमों के बीच होने वाली टी20 ट्राई सीरीज के कार्यक्रम में बदलाव हुआ है और अब ये टूर्नामेंट 6 से 18 मार्च तक खेला जाएगा। पहले ये टूर्नामेंट 6 से 20 मार्च तक खेला जाना था। ये टूर्नामेंट श्रीलंका की आजादी के 70वें साल के जश्न में खेला जाएगा। सीरीज के पहले मैच में भारत का मुकाबला मेजबान श्रीलंका से होगा। 
 
तारीख मैच
6 मार्च भारत बनाम श्रीलंका
8 मार्च भारत बनाम बांग्लादेश
10 मार्च श्रीलंका बनाम बांग्लादेश
12 मार्च भारत बनाम श्रीलंका
14 मार्च भारत बनाम बांग्लादेश
16 मार्च श्रीलंका बनाम बांग्लादेश
18 मार्च फाइनल
 

राउंड रॉबिन प्रारूप में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट का नाम ‘निढास ट्रॉफी’ है। टूर्नामेंट में हर टीम एक-दूसरे से दो बार मुकाबला करेगी और शीर्ष की दो टीमों के बीच 18 मार्च को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। सभी मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जाएंगे। इस सीरीज के प्रसारण का अधिकार डिस्कवरी समूह के खेल चैनल डी स्पोर्ट्स ने हासिल किया है। डी स्पोर्ट्स पर भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ा ये पहला प्रसारण होगा। 
 
आपको बता दें कि श्रीलंका की टीम पिछले साल से बेहद खराब क्रिकेट खेल रही है और ऐसे में अपनी आजादी के 70वीं सालगिरह के मौके पर टीम टूर्नामेंट को जीतने के लिए जी जान लगा देगी। हालांकि टूर्नामेंट जीतने की प्रबल दावेदार भारतीय टीम को माना जा रहा है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल