1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. खेल मंत्री से मिले पूर्व भारतीय स्पिनर नीलेश कुलकर्णी, खेल विकास पर की चर्चा

खेल मंत्री से मिले पूर्व भारतीय स्पिनर नीलेश कुलकर्णी, खेल विकास पर की चर्चा

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 11, 2020 04:50 pm IST,  Updated : Sep 11, 2020 04:50 pm IST

पूर्व भारतीय स्पिनर नीलेश कुलकर्णी ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने हाल में हुई बैठक में खेल मंत्री किरेन रीजीजू से देश में खेल विकास के बारे में चर्चा की।

खेल मंत्री से मिले...- India TV Hindi
खेल मंत्री से मिले पूर्व भारतीय स्पिनर नीलेश कुलकर्णी, खेल विकास पर की चर्चा  Image Source : INSTAGRAM

मुंबई। पूर्व भारतीय स्पिनर नीलेश कुलकर्णी ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने हाल में हुई बैठक में खेल मंत्री किरेन रीजीजू से देश में खेल विकास के बारे में चर्चा की। कुलकर्णी के अंतरराष्ट्रीय खेल प्रबंधन संस्थान (आईआईएसएम) को हाल में ‘राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार’ से नवाजा गया था।

यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार रीजीजू ने देश में खेलों के तंत्र (इकोसिस्टम) के विकास की जरूरत पर जोर दिया ताकि 2028 ओलंपिक में भारत के शीर्ष 10 पदक विजेताओं में शामिल होने के लक्ष्य को साकार किया जा सके। 

लंबे समय से क्रिकेट से दूर रहने के बावजूद धोनी का IPL 2020 में दिखेगा दबदबा : आकाश चोपड़ा

मुंबई के लिये खेल चुके 47 वर्षीय कुलकर्णी रीजीजू के देश में खेलों के समग्र विकास के दृष्टिकोण से सहमत थे। भारत के लिये तीन टेस्ट और 10 वनडे खेलने वाले कुलकर्णी पहले ही कह चुके हैं कि उनके संस्थान को राष्ट्रीय सम्मान मिलना उनके लिये गर्व की बात है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल