1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World T-20: भारत की हार के बाद छात्रों में झड़प, NIT श्रीनगर बंद

World T-20: भारत की हार के बाद छात्रों में झड़प, NIT श्रीनगर बंद

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 02, 2016 08:20 am IST,  Updated : Apr 02, 2016 08:20 am IST

T-20 क्रिकेट विश्व कप में गुरुवार को खेले गए सेमीफाइनल मैच में भारत की हार को लेकर स्थानीय एवं बाहरी छात्रों के बीच झड़प के बाद यहां के नेशनल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलोजी (NIT) को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है।

india lost to west indies in world t20 semi finals- India TV Hindi
india lost to west indies in world t20 semi finals

श्रीनगर: T-20 क्रिकेट विश्व कप में गुरुवार को खेले गए सेमीफाइनल मैच में भारत की हार को लेकर स्थानीय एवं बाहरी छात्रों के बीच झड़प के बाद यहां के नेशनल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलोजी (NIT) को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। एक स्थानीय छात्र ने कहा कि भारत की हार के बाद गुरुवार रात कश्मीर में जश्न से बाहरी छात्र नाराज थे। छात्र ने पहचान उजागर नहीं करने के अनुरोध के साथ कहा कि NIT में बाहरी छात्रों की संख्या खासी है और उनकी स्थानीय छात्रों के साथ लड़ाई हुई और उन्होंने कुछ छात्रों के साथ मारपीट की।

NIT में करीब 2500 छात्र और 400 अकादमी स्टाफ सदस्य हैं। संस्थान के एक अधिकारी ने कहा कि परिसर में तनाव को देखते हुए एहतियात के तौर पर इसे अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला किया गया। उन्होंने कहा कि स्थानीय और बाहरी छात्रों के बीच कहासुनी के बाद नारेबाजी हुई।

अधिकारी ने कहा कि सभी छात्रों को छात्रावास खाली करने को कहा गया है। वहीं एक स्थानीय छात्र ने कहा कि कई छात्रों ने छात्रावास खाली कर दिए हैं, जबकि कई अब भी अपने कमरों में ही हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल