भारत ने आज स्पष्ट किया कि पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट सिरीज़ नहीं होगी क्योंकि आतंकवाद और क्रिकेट साथ-साथ नहीं चल सकते। खेल मंत्री विजय गोयल ने कहा कि आतंकवाद और क्रिकेट साथ-साथ नहीं चल सकते।
आपको बता दें कि सरकरा के इस फ़ैसले का एक जून से इंग्लैंड में शुरु हो रही चैम्पियंस ट्राफ़ी में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच पर कोई फ़र्क नहीं पड़ेगा। ये मैच 4 जून को होना है।
ग़ौरतलब है कि आज दुबई में BCCI और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की मीटिंग होने वाली है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी ने सोमवार को कहा कि "हम पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय सीरीज के खिलाफ नहीं हैं लेकिन सब कुछ सरकार की अनुमति पर निर्भर करता है।"
उन्होंने कहा, "सरकार की अनुमति के बगैर पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय सीरीज संभव नहीं है।"
पको बता दें कि दोनों टीमों ने आखिरी द्विपक्षीय सीरीज 2012-13 में खेली थी। 2014 में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सीरीज खेली जानी थी, लेकिन आतंकवाद के मसले पर दोनों देशों के बीच आपसी रिश्ते बिगड़ते चले गए और क्रिकेट के मैदान पर दोनों देशों की दूरियां बढ़ती चली गई। उस दौरान बीसीसीआई अध्यक्ष शशांक मनोहर और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शहरयार खान की बातचीत से कोई नतीजा नहीं निकल पाया था।