1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले श्रीलंका को लगा दोहरा झटका, ये खिलाड़ी हुए बाहर

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले श्रीलंका को लगा दोहरा झटका, ये खिलाड़ी हुए बाहर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 03, 2020 08:55 am IST,  Updated : Mar 03, 2020 08:55 am IST

वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम वनडे मैच में नुवान प्रदीप को हैम्सट्रिंग इंजरी हो गई थी और वो मैच के बीच से ही मैदान से बाहर चले गए थे। 

Srilanka Team- India TV Hindi
Srilanka Team Image Source : GETTY IMAGEQ

श्रीलंका टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टी20I सीरीज से पहले दोहरा झटका लगा है। उसकी टीम के दो अहम खिलाड़ी नुवान प्रदीप और धनंजय डी सिल्वा चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। जिसकी जानकारी श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने दी। 

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे व अंतिम वनडे मैच में नुवान प्रदीप को हैम्सट्रिंग इंजरी हो गई थी और वो मैच के बीच से ही मैदान से बाहर चले गए थे। इस तरह वो अंतिम मैच में सिर्फ 4.3 ओवर गेंदबाजी ही कर पाए। जिसके बाद उन्हें हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई और अब वो 6 सप्ताह तक क्रिकेट के मैदान से दूर रहेंगे। इस तरह वो आगामी ना सिर्फ वेस्टइंडीज बल्कि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से भी बाहर हो गए हैं। 

जबकि दूसरी तरफ धनंजय डी सिल्वा को भी वेस्टइंडीज के खिलाफ अंतिम टी20 मैच में कलाई में चोट लग गई थी। जिसके चलते उन्हें भी आगामी टी20 सीरीज में बाहर का रास्ता देखना पड़ा है। ऐसे में श्रीलंका टीम ने नुवान प्रदीप की जगह असिथा फर्नांडो को टीम में शामिल किया गया है जबकि धनंजय डी सिल्वा के रिप्लेसमेंट का अभी तक ऐलान नहीं हुआ है।

बता दें कि श्रीलंका ने 3 मैचों की वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज को 3-0 से हराया था। जिसके बाद अब दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 4 मार्च को जबकि दूसरा मैच 6 मार्च को खेला जाएगा। दोनों ही मैच पल्लेकेले स्टेडियम में होंगे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल