1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को रोमांचक मुकाबले में तीन रन से हराया

न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को रोमांचक मुकाबले में तीन रन से हराया

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 07, 2016 02:15 pm IST,  Updated : Jan 07, 2016 02:15 pm IST

मार्टिन गुप्टिल की 34 गेंद पर 58 रन की आकर्षक पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को आज यहां पहले टी20 मैच में तीन रन से हरा दिया।

new zealand- India TV Hindi
new zealand

माउंट मौनगनी: मार्टिन गुप्टिल की 34 गेंद पर 58 रन की आकर्षक पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को आज यहां पहले टी20 मैच में तीन रन से हरा दिया। इस रोमांचक मैच के आखिरी ओवर में श्रीलंका की टीम केवल दस रन बना सकी और उसे तीन रन से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद श्रीलंका पर ऑकलैंड में रविवार को खेले जाने वाले दूसरे और आखिरी टी20 मैच में हर हाल में जीत हासिल करने का दबाव होगा अन्यथा वह विश्व रैंकिंग में पहले स्थान से फिसलकर तीसरे स्थान पर पहुंच जायेगा।

बे ओवल में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने चार विकेट खोकर 182 रन का स्कोर खड़ा किया जिसके जवाब में खेलने उतरी श्रीलंका की टीम नौ विकेट के नुकसान पर 179 रन ही बना सकी। श्रीलंका की शुरआत खराब रही और 86 के स्कोर पर आधी टीम पैवेलियन वापस लौट चुकी थी। धनुषका गुनातिलका ने 26 गेंदों पर 46 रन की तेज तर्रार पारी खेली और पांचवें खिलाड़ी के रूप में आउट हुए। इसके बाद मिलिंदा श्रीवर्धना ने 42 और थिसारा परेरा ने 28 रन की पारी खेलकर टीम को मुकाबले में बनाये रखा।

इससे पहले न्यूजीलैंड की शुरआत शानदार रही और गुप्टिल और केन विलियम्सन ने शतकीय साझेदारी की। विलियम्सन ने 42 गेंदों पर 53 रन बनाये।

श्रीलंका के लिए कुलशेखरा ने 26 रन देकर दो विकेट लिये वहीं न्यूजीलैंड की ओर से बोल्ट ने 21 रन पर तीन और हेनरी ने 44 रन पर तीन विकेट लिये।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल