1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. NZ v IND: टीम इंडिया के नाम दर्ज हुआ सबसे ज्यादा बार 200+ का लक्ष्य चेज करने का रिकॉर्ड

NZ v IND: टीम इंडिया के नाम दर्ज हुआ सबसे ज्यादा बार 200+ का लक्ष्य चेज करने का रिकॉर्ड

 Reported By: IANS
 Published : Jan 24, 2020 04:46 pm IST,  Updated : Jan 24, 2020 04:46 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम ने टी-20 इंटरनेशल मैचों में सबसे अधिक चार बार 200 से अधिक का लक्ष्य चेज किया है। दूसरे नम्बर पर ऑस्ट्रेलिया है, जिसने दो बार यह कारनामा किया है। 

NZ v IND: टीम इंडिया के नाम...- India TV Hindi
NZ v IND: टीम इंडिया के नाम दर्ज हुआ सबसे ज्यादा बार 200+ का लक्ष्य चेज करने का रिकॉर्ड  Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली| भारतीय क्रिकेट टीम ने टी-20 इंटरनेशल मैचों में सबसे अधिक चार बार 200 से अधिक का लक्ष्य चेज किया है। दूसरे नम्बर पर ऑस्ट्रेलिया है, जिसने दो बार यह कारनामा किया है। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और कतर ने एक-एक बार यह कारनामा किया है।

भारत ने शुक्रवार को ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ 204 रनों के लक्ष्य को चेज किया और एक ओवर शेष रहते जीत हासिल की। यह भारत का तीसरा सबसे बड़ा सफल चेज है। इससे पहले भारत ने 2019 में हैदराबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ 208 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल की थी।

2009 में भारत ने मोहाली में श्रीलंका के खिलाफ 207 रनों के लक्ष्य का सफल पीछा किया थ और इसके अलावा 2013 में भारत ने राजकोट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 202 रनों के लक्ष्य को चेज करते हुए जीत हासिल की थी।

इन सबके अलावा भारत ने 2018 में ब्रिस्टल में इंग्लैंड के खिलाफ 199 तथा 2016 में सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 198 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत पाई थी। जहां तक न्यूजीलैंड की बात है तो उसके खिलाफ इससे पहले सिर्फ आस्ट्रेलिया ने 2018 में ऑकलैंड में ही 244 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल की थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल