1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच होगी वनडे और टी20 सीरीज, कार्यक्रम का हुआ ऐलान

जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच होगी वनडे और टी20 सीरीज, कार्यक्रम का हुआ ऐलान

 Reported By: IANS
 Published : Mar 06, 2020 08:35 pm IST,  Updated : Mar 06, 2020 08:35 pm IST

2018 के बाद से यह आयरलैंड का पहला जिम्मबाब्वे दौरा होगा। आयरलैंड हालांकि कोरोनोवायरस को लेकर स्थिति पर करीबी नजर बनाए रखे हैं।

Brendon Taylor- India TV Hindi
Brendon Taylor Image Source : GETTY IMAGE

हरारे| जिम्बाब्वे अप्रैल में आयरलैंड के खिलाफ अपने घर में तीन टी-20 और इतने ही वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। तीन टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच दो, चार और पांच अप्रैल के खेले जाएंगे जबकि तीन वनडे आठ, 10, और 12 अप्रैल को आयोजित होंगे। यह सभी मैच बुलबायो क्वींस स्पोटर्स क्लब में खेले जाएंगे।

2018 के बाद से यह आयरलैंड का पहला जिम्मबाब्वे दौरा होगा। आयरलैंड हालांकि कोरोनोवायरस को लेकर स्थिति पर करीबी नजर बनाए रखे हैं। आयरलैंड की महिला टीम ने हाल ही में इसी बीमारी के चलते थाईलैंड का दौरा रद्द किया था।

बता दें कि आयरलैंड इस समय अफगानिस्तान के साथ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है जबकि जिम्बाब्वे एक टेस्ट, तीन वनडे और दो टी20 मैचों की सीरीज के साथ बांग्लादेश दौर पर ओहा ले रही है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल