1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वनडे ट्राइ सिरीज: दक्षिण अफ्रीका ने आस्ट्रेलिया को 47 रन से हराया

वनडे ट्राइ सिरीज: दक्षिण अफ्रीका ने आस्ट्रेलिया को 47 रन से हराया

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 08, 2016 12:02 pm IST,  Updated : Jun 08, 2016 12:02 pm IST

प्रोविडेंस: दक्षिण अफ्रीका ने त्रिकोणीय एक दिवसीय क्रिकेट श्रृंखला के तीसरे मैच में आस्ट्रेलिया को 47 रन से हराकर अपना दावा पुख्ता कर लिया । बल्लेबाजों की परेशानी का सबब बनी पिच पर दक्षिण अफ्रीका

Kagiso-Rabada- India TV Hindi
Kagiso-Rabada

प्रोविडेंस: दक्षिण अफ्रीका ने त्रिकोणीय एक दिवसीय क्रिकेट श्रृंखला के तीसरे मैच में आस्ट्रेलिया को 47 रन से हराकर अपना दावा पुख्ता कर लिया । बल्लेबाजों की परेशानी का सबब बनी पिच पर दक्षिण अफ्रीका ने नौ विकेट पर 189 रन बनाये। जवाब में आस्ट्रेलियाई टीम 34.2 ओवर में 142 रन पर आउट हो गई। एरॉन फिंच (72) को छोड़कर उसका कोई बल्लेबाज नहीं चल सका। जीत के इस अंतर की बदौलत दक्षिण अफ्रीका को एक बोनस अंक भी मिला। अब वह शीर्ष पर है जबकि आस्ट्रेलिया दूसरे और मेजबान वेस्टइंडीज तीसरे स्थान पर है।

शनिवार को सेंट किट्स में आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका का फिर सामना होगा । दक्षिण अफ्रीका के लिये 62 रन बनाने वाले फरहान बेहार्डियेन को मैन आफ द मैच चुना गया। कागिसो रबाडा ने गेंदबाजी में कमाल दिखाते हुए सात ओवर में 13 रन देकर तीन विकेट लिये। रबाडा ने पहले स्पैल में उस्मान ख्वाजा को आउट किया। इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड और पुछल्ले बल्लेबाज नाथन कूल्टर नाइल के विकेट चटकाये। करीब 16 महीने बाद पहला वनडे खेल रहे वेन परनेल ने आस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ को पगबाधा आउट किया। स्पिनर इमरान ताहिर और आरोन फागिंसो ने दो दो विकेट लिये।

इससे पहले दक्षिण अफ्रीकी कप्तान एबी डिविलियर्स ने टास जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। आस्ट्रेलिया के लिये कूल्टर नाइल और जोश हेजलवुड ने दो दो विकेट लिये।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल