1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 15 अप्रैल को होगा भारत की विश्वकप 2019 टीम का ऐलान

15 अप्रैल को होगा भारत की विश्वकप 2019 टीम का ऐलान

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 08, 2019 01:24 pm IST,  Updated : Apr 08, 2019 01:24 pm IST

भारत की 15 सदस्यीय विश्व कप टीम का चयन 15 अप्रैल को मुंबई में किया जायेगा। प्रशासकों की समिति और पदाधिकारियों ने सोमवार को एक बैठक के दौरान यह फैसला लिया।  

टीम इंडिया - India TV Hindi
भारतीय एकदिवसीय क्रिकेट टीम  Image Source : BCCI

नई दिल्ली| भारत की 15 सदस्यीय विश्व कप टीम का चयन 15 अप्रैल को मुंबई में किया जायेगा। प्रशासकों की समिति और पदाधिकारियों ने सोमवार को एक बैठक के दौरान यह फैसला लिया।

विश्व कप टीम की घोषणा करने की आखिरी तारीख 23 अप्रैल है लेकिन बीसीसीआई ने आठ दिन पहले ही टीम के ऐलान का फैसला किया। जबकि विश्व कप 30 मई से इंग्लैंड में खेला जायेगा।

इस बीच बीसीसीआई को पिछले दस साल में लेखों के निपटारे के बाद क्रिकेट आस्ट्रेलिया से दो करोड़ नौ लाख रूपये मिलेंगे।

बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया,‘‘ भारत और आस्ट्रेलिया के बीच पिछली द्विपक्षीय श्रृंखलाओं को लेकर खातों के आपसी सहमति से निपटारे पर बात की गई। हमें दो करोड़ नौ लाख रूपये मिलेंगे। बातचीत अभी चल रही है। पदाधिकारियों की प्रशासकों की समिति से 20 अप्रैल को फिर बैठक होगी।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल