1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. फर्स्ट क्लास मैचों में 18 हजार रन पूरे करने वाले छठे खिलाड़ी बने जाफर, जानिए कौन से नंबर पर हैं सचिन और द्रविड़

फर्स्ट क्लास मैचों में 18 हजार रन पूरे करने वाले छठे खिलाड़ी बने जाफर, जानिए कौन से नंबर पर हैं सचिन और द्रविड़

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 16, 2018 12:36 pm IST,  Updated : Mar 16, 2018 12:36 pm IST

घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने वाले वसीफ जाफर ने ईरानी ट्राफी मैच के दौरान प्रथम श्रेणी मैचों में 18,000 रन पूरे किये। वह इस विशिष्ट क्लब में शामिल होने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज हैं।

वसीम जाफर- India TV Hindi
वसीम जाफर

नागपुर: घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने वाले वसीफ जाफर ने ईरानी ट्राफी मैच के दौरान प्रथम श्रेणी मैचों में 18,000 रन पूरे किये। वह इस विशिष्ट क्लब में शामिल होने वाले छठे भारतीय बल्लेबाज हैं। 

विदर्भ की तरफ से शेष भारत के खिलाफ मैच में जाफर ने 176वां रन पूरा करते ही यह विशिष्ट उपलब्धि हासिल की। जाफर का यह 242वां प्रथम श्रेणी मैच हैं तथा उन्होंने लगभग 50 रन प्रति पारी की औसत से रन बनाये हैं। उनके नाम पर 53 शतक और 86 अर्धशतक शामिल हैं। 

भारतीय बल्लेबाजों में जाफर से पहले सुनील गावस्कर (25,834), सचिन तेंदुलकर (25,396), राहुल द्रविड़ (23,794), वीवीएस लक्ष्मण (19,730) और विजय हजारे (18,740) ने प्रथम श्रेणी मैचों में 18,000 से अधिक रन बनाये थे। 

जाफर की रनसंख्या में भारत की तरफ से खेले गये 31 टेस्ट मैचों में बनाये गये 1944 रन भी शामिल हैं। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच दस साल पहले अप्रैल 2008 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कानपुर में खेला था। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल