1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत-न्यूजीलैंड तीसरे टी-20 के ऑनलाइन टिकट 16 अक्तूबर से

भारत-न्यूजीलैंड तीसरे टी-20 के ऑनलाइन टिकट 16 अक्तूबर से

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 12, 2017 08:09 pm IST,  Updated : Oct 12, 2017 08:09 pm IST

भारत और न्यूजीलैंड के बीच सात नवंबर को खेले जाने वाले श्रृंखला के तीसरे और अंतिम टी20 मैच के ऑनलाइन टिकट 16 अक्तूबर से मिलेंगे।

Team India- India TV Hindi
Team India

तिरुवनंतपुरम: भारत और न्यूजीलैंड के बीच सात नवंबर को खेले जाने वाले श्रृंखला के तीसरे और अंतिम टी20 मैच के ऑनलाइन टिकट 16 अक्तूबर से मिलेंगे। केरल क्रिकेट संघ ने आज जारी विग्यप्ति में कहा कि टिकट बिक्री फेडरल बैंक के पोर्टल डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.फेडरलबैंक.सीओ.इन के माध्यम से 29 अक्तूबर तक होगी। राज्य संघ की वेबसाइट पर भी इसका लिंक होगा। 

ऑनलाइन टिकटों को बैंक की कॉटन हिल स्थित शाखा से मूल टिकट में एक से पांच नवंबर तक बदला जा सकेगा जबकि पांच, छह और सात नवंबर को इन टिकटों को मैदान के गेट नंबर एक के पास स्थित विशेष टिकट काउंटर से प्राप्त किया जा सकता है। टिकटों को बैंक की कुछ शाखाओं में 30 अक्तूबर से खरीदा जा सकेगा। टिकट की कीमत 700 रुपये से 2000 रुपये तक रखी गयी है, लेकिन छात्रों के लिये यह 350 रुपये का होगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल