1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वीडियो में क्या है कि पाक क्रिकेटर शार्जील को ब्लैकमेल किया जा रहा है!

वीडियो में क्या है कि पाक क्रिकेटर शार्जील को ब्लैकमेल किया जा रहा है!

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 13, 2016 12:20 pm IST,  Updated : May 13, 2016 12:21 pm IST

कराची: पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज़ शार्जील ख़ान इन दिनों काफ़ी परेशान चल रहे हैं। बताया जा रहा है कि उनका कोई ऐसा वीडियो है जिसके सोशल मीडिया पर आने से उनकी इमेज पर बुरी तरह

Sharjeel-khan- India TV Hindi
Sharjeel-khan

कराची: पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज़ शार्जील ख़ान इन दिनों काफ़ी परेशान चल रहे हैं। बताया जा रहा है कि उनका कोई ऐसा वीडियो है जिसके सोशल मीडिया पर आने से उनकी इमेज पर बुरी तरह धब्बा लग सकता है।

शार्जील ने दावा किया कि इस वीडियो को लेकर कोई अनजान व्यक्ति उन्हें ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा है और उनसे दो लाख रूपये की मांग कर रहा है।

शार्जील ने कहा कि मैं आप सबको बताना चाहता हूं कि कुछ लोग मुझे फ़ोन करके धमका रहे हैं कि अगर मैं उन्हें दो लाख रूपये नहीं दूंगा तो वे मेरा वीडियो रिलीज़ कर देंगे। मैं अपने प्रशंसकों को बताना चाहता हूं कि इन वीडियो में छेड़छाड़ की गयी है और मैं इसमें किसी भी तरह से शामिल नहीं हूं।

पुलिस ने शार्जील के हैदराबाद के घर का दौरा किया और उनके पिता से इस मामले के बारे में पूछताछ की। सीनियर अधिकारी ने कहा कि परिवार ने अभी तक कोई अधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं की है। अधिकारी ने कहा कोई भी अधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं की गयी है इसलिये हम आगे नहीं बढ़ सकते। लेकिन हमें पूरा भरोसा है कि अगर वे शिकायत दर्ज करते हैं तो हम कुछ ही घंटों में मामले की तह तक जा सकते हैं।

शर्जील ने पाकिस्तान के लिए 11 वनडे 11 टी20 मैच खेले हैं। उन्होंने 2013 में श्रीलंका के ख़िलाफ़ डेब्यू किया था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल