1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PAK vs NZ, 1st Test : केन विलियमसन की दमदार बल्लेबाजी से पाकिस्तान के मजबूत स्थिति में मेजबान न्यूजीलैंड

PAK vs NZ, 1st Test : केन विलियमसन की दमदार बल्लेबाजी से पाकिस्तान के मजबूत स्थिति में मेजबान न्यूजीलैंड

 Edited By: IANS
 Published : Dec 26, 2020 12:11 pm IST,  Updated : Dec 26, 2020 12:11 pm IST

पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मुकाबले में के पहले दिन मेजबान न्यूजीलैंड की टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। 

PAK vs NZ 1st Test, Pakistan, Kane Williamson, sports, pakistan - India TV Hindi
Kane Williamson Image Source : AP

न्यूजीलैंड ने बे ओवल मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन शनिवार का अंत तीन विकेट के नुकसान पर 222 रनों के साथ किया है। कप्तान केन विलियम्सन शतक के करीब हैं। वह 94 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनके साथ हेनरी निकोलस 42 रन बनाकर नाबाद हैं।

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। उसे शुरुआत भी अच्छी मिली। टॉम लाथम (4) और टॉम ब्लंडल (5) की सलामी जोड़ी को शाहीन शाह अफरीदी ने पवेलियन भेज दिया।

लेकिन इसके बाद पाकिस्तानी गेंदबाज परेशान हो गए। विलियम्सन ने पैर जमाए और उनका साथ दिया अनुभवी रॉस टेलर ने। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 120 रनों की साझेदारी की। इसमें से 70 रन टेलर के थे। उनकी पारी का अंत भी अफरीदी ने 133 के कुल स्कोर पर किया।

टेलर ने अपनी पारी में 151 गेंदों का सामना किया और 10 चौकों के अलावा एक छक्का लगाया। विलियम्सन को फिर निकोलस का साथ मिला। दोनों ने मिलकर स्टम्पस तक पाकिस्तान को चौथा विकेट नहीं लेने दिया।

दोनों के बीच अभी तक 89 रनों की साझेदारी हो चुकी है। निकोलस ने अपनी पारी में 100 गेंदों का सामना किया है और चार चौके लगा चुके हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल