1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. न्यूजीलैंड दौरे पर जीत को तरस रही पाकिस्तान को आखिरकार मिली पहली जीत

न्यूजीलैंड दौरे पर जीत को तरस रही पाकिस्तान को आखिरकार मिली पहली जीत

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 25, 2018 05:27 pm IST,  Updated : Jan 25, 2018 05:27 pm IST

न्यूजीलैंड दौरे पर पाकिस्तान को पहली जीत मिली, दूसरे टी20 में कीवी टीम को हराया।

पाकिस्तान को मिली...- India TV Hindi
पाकिस्तान को मिली पहली जीत

पाकिस्तान ने दूसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड को 48 रन से हराकर इस दौरे पर पहली जीत दर्ज की। पाकिस्तान ने पहली बार बल्ले और गेंद दोनों से उम्दा प्रदर्शन किया। पांच मैचों की वनडे श्रृंखला में 5-0 से शर्मनाक हार झेलने के बाद टी20 श्रृंखला के पहले मैच में पाकिस्तान को पराजय का सामना करना पड़ा था।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने बाबर आजम और फखर जमान के अर्धशतकों की मदद से 202 रन बनाये। जवाब में न्यूजीलैंड ने छह विकेट 64 रन पर गंवा दिये। पूरी टीम 18.3 ओवर में 153 रन पर आउट हो गई। पाकिस्तान के लिये सलामी बल्लेबाज फखर और अहमद शहजाद ने 94 रन की साझेदारी की।

इससे पहले पाकिस्तान टीम इस दौरे पर एक जीत को तरस रही थी। वनडे सीरीज में कीवियों ने पाकिस्तान को बुरी तरह हराते हुए कोई मैच नहीं जीतने दिया था और सीरीज को 5-0 से अपने नाम कर लिया था।  

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल