1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान ने टी-20 में इंग्लैंड को नौ विकेट से हराया

पाकिस्तान ने टी-20 में इंग्लैंड को नौ विकेट से हराया

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 08, 2016 10:56 am IST,  Updated : Sep 08, 2016 10:56 am IST

मैनचेस्टर: पाकिस्तान ने बुधवार को अपने दौरे के आखिरी टी20 मैच में इंग्लैंड को यहां नौ विकेट से हरा दिया। जीत के लिये 136 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान के लिये सलामी

 Babar Azam and Khalid Latif - India TV Hindi
Babar Azam and Khalid Latif

मैनचेस्टर: पाकिस्तान ने बुधवार को अपने दौरे के आखिरी टी20 मैच में इंग्लैंड को यहां नौ विकेट से हरा दिया। जीत के लिये 136 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान के लिये सलामी बल्लेबाज शरजील खान ने 59 और खालिद लतीफ ने नाबाद 59 रन बनाये। दोनों ने पहले विकेट के लिये 107 रन जोड़े। पाकिस्तान ने 31 गेंद बाकी रहते एक विकेट पर 139 रन बना लिये। सरफराज अहमद ने बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज की।

इंग्लैंड ने टॉस जीता और कप्तान इयोन मोर्गन ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। पाकिस्तान ने सधी हुई गेंदबाजी करते हुए इंग्लिश बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। पाकिस्तान की शानदार गेंदबाजी का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि इंग्लैंड ने पहले 10 ओवर में 10 बाउंड्री जड़ी और आखिरी के दस ओवर में महज एक। इकलौता छक्का पहले के 10 ओवर में पड़ा।

जेसन रॉय और एलेक्स हेल्स ने हालांकि अच्छी शुरुआत दिलाई, दोनों ने पहले विकेट के लिए 56 रनों की साझेदारी की। रॉय 21 रन बनाकर आउट होने वाले पहले बल्लेबाज थे। इसके बाद हेल्स 37 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इन दोनों के अलावा बाकी कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। पाकिस्तान की ओर से वहाब रियाज ने 4 ओवर में 18 रन खर्चकर तीन विकेट झटके। इसके अलावा इमाद वसीम और हसन अली ने दो-दो विकेट लिए।

जवाब में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज शर्जील खान और खालिद लतीफ ने धुआंधार बल्लेबाजी की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 107 रन जोड़कर पाकिस्तान की जीत सुनिश्चित की। शर्जील 36 गेंद पर 59 रन बनाकर आउट होने वाले इकलौते पाकिस्तानी बल्लेबाज रहे। लतीफ 42 गेंद पर 59 रन बनाकर नॉटआउट लौटे जबकि बाबर आजम 15 रन बनाकर नाबाद रहे।

वहाब रियाज को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस तरह से पाकिस्तान का इंग्लैंड दौरा जीत के साथ शुरू होकर जीत के साथ खत्म हुआ। पाकिस्तान ने टेस्ट सीरीज का पहला मैच जीता था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल