1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाक कप्तान अजहर अली ने अपनी टीम में इन दो खिलाड़ियों के होने से खुद को बताया भाग्यशाली

पाक कप्तान अजहर अली ने अपनी टीम में इन दो खिलाड़ियों के होने से खुद को बताया भाग्यशाली

 Reported By: IANS
 Published : Jul 30, 2020 09:02 pm IST,  Updated : Jul 30, 2020 09:02 pm IST

अजहर अली ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज से पहले कहा है कि शाहीन अफरीदी तथा नसीम शाह के टीम में होने से वो भाग्यशाली महसूस करते हैं।

Azhar Ali- India TV Hindi
Azhar Ali Image Source : GETTY IMAGE

डर्बी| पाकिस्तान टेस्ट टीम के कप्तान अजहर अली ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज से पहले गुरुवार को अपने गेंदबाजों का तारीफ की है और कहा है कि शाहीन अफरीदी तथा नसीम शाह के टीम में होने से वो भाग्यशाली महसूस करते हैं। 20 साल के अफरीदी और 17 साल के शाह अपने पहले इंग्लैंड दौरे पर हैं।

क्रिकेट पाकिस्तान के मुताबिक अली ने पीसीबी की पोडकास्ट पर बात करते हुए कहा, "शाह और अफरीदी ने हालिया सीरीज में जिस तरह की गेंदबाजी की है, एक कप्तान के तौर पर उनके टीम में होने से मैं भाग्यशाली महसूस करता हूं।"

उन्होंने कहा, "अच्छी बात यह है कि हमारे पास अब्बास के रूप में अनुभव है। सोहेल खान भी टूर पर हैं और वह भी अपना अनुभव खिलाड़ियों से शेयर कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि हमारे गेंदबाजों को काफी फायदा पहुंचेगा। यासिर शाह भी हैं जिनके पास काफी सारा अनुभव है। वह लेग स्पिनर हैं और उनका मार्गदर्शन युवा खिलाड़ियों के लिए काफी अहम रहेगा।"

ये भी पढ़े : पोंटिंग या धोनी, शाहिद अफरीदी ने बताया कौन है सबसे बेहतर कप्तान ?

बता दें कि पाकिस्तान की कोविड-19 के दौर में पहली सीरीज है। अब इंग्लैंड की टेस्ट टीम को पाकिस्तान के खिलाफ भी घरेलू मैदान में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज और इतने ही मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है। जिसका शुभारम्भ 5 अगस्त से इसी मैदान पर पहले टेस्ट मैच के साथ होगा। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल