1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सरफराज अहमद से छिनी पाकिस्तान के तीनों फॉर्मेट की कप्तानी, इन खिलाड़ियों को बनाया गया नया कप्तान

सरफराज अहमद से छिनी पाकिस्तान के तीनों फॉर्मेट की कप्तानी, इन खिलाड़ियों को बनाया गया नया कप्तान

 Reported By: IANS
 Published : Oct 18, 2019 01:54 pm IST,  Updated : Oct 18, 2019 03:36 pm IST

सरफराज के बाद टेस्ट टीम का कप्तान अजहर अली को जबकि टी20 की कमान बाब आजम को दी गई है।

Sarfaraz Ahmed - India TV Hindi
Sarfaraz Ahmed  Image Source : TWITTER

लाहौर। सरफराज अहमद को पाकिस्तान की टेस्ट और टी-20 टीम के कप्तान पद से हटा दिया गया है। अजहर अली को टेस्ट तथा बाबर आजम को अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप तक सबसे संक्षिप्त फॉरमेट की टीम की कमान सौंपी गई है। 

इंग्लैंड में आयोजित आईसीसी विश्व कप में पाकिस्तानी टीम के खराब प्रदर्शन के बाद से सरफराज पर तलवार लटक रही थी। ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाली आगामी सीरीज के लिए उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया है। पाकिस्तानी टीम तीन टी-20 और दो टेस्ट मैच खेलेगी। यह विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में पाकिस्तान का पदार्पण होगा।

सरफराज की कप्तानी में पाकिस्तान ने साल 2017 में चैम्पियंस ट्रॉफी जीती थी और टी-20 रैंकिंग में टॉप पर पहुंचा था। हाल ही में इस टीम ने श्रीलंका के खिलाफ घर में 10 साल बाद सीरीज खेली और बुरी तरह हार गई।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष एहसान मनी ने कहा कि सरफराज को कप्तानी से हटाना एक कठिन फैसला है। हाल के दिनों मे उनका फार्म भी खराब हुआ था, जो सबके दिखने लगा था। ऐसे में टीम के हित में यह फैसला लेना पड़ा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल