1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईसीसी की अहम समिति के अध्यक्ष बने पाक क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष एहसान मनि

आईसीसी की अहम समिति के अध्यक्ष बने पाक क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष एहसान मनि

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 23, 2019 11:54 pm IST,  Updated : Jul 23, 2019 11:54 pm IST

पीसीबी ने साथ ही मंगलवार को घोषणा की कि पीसीबी के एक अन्य अधिकारी सलमान नसीर को आईसीसी के ‘सेफगार्डिंग पैनल’ में शामिल किया गया है। पीसीबी ने कहा कि दोनों नियुक्तियां आईसीसी चेयरमैन शशांक मनोहर ने की हैं। 

आईसीसी की अहम समिति के अध्यक्ष बने पाक क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष एहसान मनि - India TV Hindi
आईसीसी की अहम समिति के अध्यक्ष बने पाक क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष एहसान मनि  Image Source : GETTY IMAGES

कराची। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष एहसान मनि को आईसीसी की प्रभावशाली वित्त एवं व्यावसायिक मामलों की समिति का प्रमुख बनाया गया है। पिछले हफ्ते अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के वार्षिक सम्मेलन के दौरान यह नियक्ति की गई। 

पीसीबी ने साथ ही मंगलवार को घोषणा की कि पीसीबी के एक अन्य अधिकारी सलमान नसीर को आईसीसी के ‘सेफगार्डिंग पैनल’ में शामिल किया गया है। पीसीबी ने कहा कि दोनों नियुक्तियां आईसीसी चेयरमैन शशांक मनोहर ने की हैं। 

वित्त एवं व्यावसायिक मामलों की समिति सभी वित्तीय और व्यावसायिक मामलों में जिम्मेदारी के निर्वहन में आईसीसी की मदद करती है। समिति के अन्य सदस्य इंदिरा नूयी, अमिताभ चौधरी, क्रिस नेनजानी, इमरान ख्वाजा, अर्ल एडिंग्स और कोलिन ग्रेव्स हैं। 

मनोहर और आईसीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनु साहनी पदेन सदस्यों के रूप में समिति का हिस्सा होंगे। आईसीसी के पूर्व अध्यक्ष मनि को आईसीसी की आडिट समिति में भी शामिल किया गया है जिसके अध्यक्ष भारत के युवराज नारायण होंगे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल