1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान के कप्तान सरफराज ने चंडीमल के जादू-टोना वाले दावे को किया ख़ारिज

पाकिस्तान के कप्तान सरफराज ने चंडीमल के जादू-टोना वाले दावे को किया ख़ारिज

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 02, 2017 06:19 pm IST,  Updated : Nov 02, 2017 06:19 pm IST
sarfaraz ahmed- India TV Hindi
sarfaraz ahmed

कराची: पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने श्रीलंका के टेस्ट कप्तान दिनेश चंडीमल के उस दावे को खारिज किया जिसमें उन्होंने दावा किया था कि श्रीलंका ने जादू-टोना की मदद से हाल ही में यूएई में 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज की थी। सरफराज ने यहां कहा, हमें दोनों टेस्ट मैचों में हार का सामना इसलिये करना पड़ा, क्योंकि हमारी बल्लेबाजी खराब थी और हार का सिर्फ यही कारण था।

उन्होंने कहा, अगर वे जादू-टोना से मैच टेस्ट मैच जीत सकते हैं तो उन्हें वनडे और टी-20 सीरीज को भी जीतना चाहिये था। इससे पहले चंडीमल ने कोलंबो में संवाददाताओं को कहा कि उन्होंने दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले एक तांत्रिक से आशीर्वाद लिया था। हालांकि उनके इस बयान का सोशल मीडिया पर काफी मजाक बनाया गया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल