1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान ने दी हनीफ मोहम्मद को अंतिम विदाई

पाकिस्तान ने दी हनीफ मोहम्मद को अंतिम विदाई

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 13, 2016 01:38 pm IST,  Updated : Aug 13, 2016 01:38 pm IST

कराची: पाकिस्तान के शीर्ष क्रिकेटर, खिलाड़ी और चर्चित लोग देश के पूर्व क्रिकेट कप्तान और महान बल्लेबाज हनीफ मोहम्मद की अंत्येष्टि में शामिल हुए। कइयों ने इस बात पर दुख जताया कि हनीफ को उनके

हनीफ मोहम्मद- India TV Hindi
हनीफ मोहम्मद

कराची: पाकिस्तान के शीर्ष क्रिकेटर, खिलाड़ी और चर्चित लोग देश के पूर्व क्रिकेट कप्तान और महान बल्लेबाज हनीफ मोहम्मद की अंत्येष्टि में शामिल हुए। कइयों ने इस बात पर दुख जताया कि हनीफ को उनके जीवनकाल में वह पहचान नहीं मिली जिसके वह हकदार थे। 81 साल के हनीफ का गत गुरूवार को एक स्थानीय अस्पताल में निधन हो गया। वह लंबे समय से फेफड़े के कैंसर और इससे जुड़ी दूसरी तकलीफों से जूझ रहे थे।

अंत्येष्टि में कई पूर्व क्रिकेट कप्तान- जावेद मियांदाद, वसीम बारी, सईद अनवर एवं मोइन खान, स्क्वैश के महान खिलाड़ी जहांगीर खान, हॉकी ओलंपियन हनीफ खान, इस्लाहुद्दीन सिद्दीकी और समीउल्लाह सहित अन्य शामिल हुए। कल पूर्व कप्तान के घर के पास हुई अंत्येष्टि के दौरान सरकारी गणमान्य हस्तियां और मंत्री भी मौजूद थे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।