1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान ने जनवरी में कराची में दिन-रात्रि टेस्ट खेलने के लिए बांग्लादेश को आमंत्रित किया

पाकिस्तान ने जनवरी में कराची में दिन-रात्रि टेस्ट खेलने के लिए बांग्लादेश को आमंत्रित किया

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 11, 2019 03:48 pm IST,  Updated : Dec 11, 2019 03:48 pm IST

बांग्लादेश के जनवरी में होने पाकिस्तान दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच दिन-रात्रि टेस्ट मैच खेला जा सकता है। दो मैचों की यह आगामी श्रृंखला आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है। 

Pakistan vs Bangladesh, Bangladesh vs Pakistan, Team Pakistan, Matches In Pakistan, Day Night Test I- India TV Hindi
Pakistan invites Bangladesh to play day-night Test in Karachi in January  Image Source : GETTY IMAGES

कराची। बांग्लादेश के जनवरी में होने पाकिस्तान दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच दिन-रात्रि टेस्ट मैच खेला जा सकता है। दो मैचों की यह आगामी श्रृंखला आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वसीम खान ने कहा कि उन्होंने श्रृंखला का प्रस्तावित कार्यक्रम बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) को भेजा है जिसमें सुझाव दिया गया है कि दोनों मैचों में से एक कराची में दिन-रात्रि टेस्ट हो सकता है।

बीसीबी अधिकारियों ने कहा है कि अपनी सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद वे एक हफ्ते में दौरे की पुष्टि कर पाएंगे। पीसीबी अध्यक्ष अहसान मनि ने स्पष्ट कर दिया है कि पाकिस्तान अपने घरेलू मैच भविष्य में तटस्थ स्थानों पर नहीं खेलना चाहता। 

वसीम खान ने कहा कि पीसीबी को भरोसा है कि बांग्लादेश दो टेस्ट और तीन टी20 मैचों की श्रृंखला के लिए अपनी टीम भेजेगा। उन्होंने कहा, ‘‘हमने दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान और आयरलैंड को भी पाकिस्तान का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया है और हम इनमें से एक की मेजबानी मार्च में पीएसएल के बाद कर सकते हैं।’’

मार्च 2009 में श्रीलंका की टीम पर आतंकी हमले के 10 साल से अधिक समय बाद पाकिस्तान बुधवार से इसी टीम के खिलाफ अपने देश में पहले टेस्ट की मेजबानी कर रहा है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल