1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. युवा खिलाड़ियों को सिखाने के लिए राहुल द्रविड़ जैसे कोच की जरूरत: रमीज राजा

युवा खिलाड़ियों को सिखाने के लिए राहुल द्रविड़ जैसे कोच की जरूरत: रमीज राजा

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 31, 2018 05:53 pm IST,  Updated : Jan 31, 2018 05:53 pm IST

पाकिस्तान की आलोचना करते हुये राजा ने कहा वो हार के अंतर से हैरान हैं।

राहुल द्रविड़- India TV Hindi
राहुल द्रविड़

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर रमीज राजा ने युवा खिलाड़ियों को तैयार करने में भारतीय अंडर-19 टीम के कोच राहुल द्रविड़ की तारीफ करते हुए कहा कि पाकिस्तानी प्रतिभाओं में निखार लाने के लिये द्रविड़ जैसे कोच की जरूरत है। अंडर-19 विश्व कप में भारत से मिली करारी शिकस्त पर पाकिस्तान की आलोचना करते हुये राजा ने कहा वो हार के अंतर से हैरान हैं। 

उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का कोई आश्चर्य नहीं था कि भारतीय युवा दबाव की स्थिति को झेलने के लिए बेहतर तरीके से तैयार थे। उन्होंने कहा, ‘मैं कुछ भारतीय खिलाड़ियों के खेल से काफी प्रभावित हूं। उनके पास शुभमन गिल और दूसरे शानदार खिलाड़ी हैं। उन्हें इतने प्रभावी तरीके से तैयार करने के लिये द्रविड़ को श्रेय देना चाहिए।’ 

राजा ने कहा कि भारतीय युवाओं के लिए द्रविड़ की तरह कोच और मेंटर मिलना बड़ी बात है। उन्होंने कहा, ‘वे उनसे इतना कुछ सीखते हैं, सिर्फ क्रिकेट ही नहीं पर दूसरी चीजें भी। खुद को कैसे पेश करें और कैसे खेल के बारे में कैसी सोच विस्तृत करे।’ आपको बता दें कि आईसीसी अंडर-19 विश्व कप में राहुल द्रविड़ की कोचिंग में भारत ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान को बुरी तरह हरा दिया था। अब फाइनल में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से होना है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल