1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान की नजरें 2019 विश्व कप में सीधे प्रवेश पर

पाकिस्तान की नजरें 2019 विश्व कप में सीधे प्रवेश पर

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 11, 2017 01:41 pm IST,  Updated : Jan 11, 2017 01:41 pm IST

दुबई: एकदिवसीय टीम रैंकिंग के निचले हिस्से में मौजूद पाकिस्तान जब शुक्रवार से ब्रिसबेन में शुरू हो रही पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में फार्म में चल रहे विश्व चैम्पियन आस्ट्रेलिया से भिड़ेगा तो उसकी

Pakistan Cricket- India TV Hindi
Pakistan Cricket

दुबई: एकदिवसीय टीम रैंकिंग के निचले हिस्से में मौजूद पाकिस्तान जब शुक्रवार से ब्रिसबेन में शुरू हो रही पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में फार्म में चल रहे विश्व चैम्पियन आस्ट्रेलिया से भिड़ेगा तो उसकी नजरें आईसीसी विश्व कप 2019 के लिए सीधे क्वालीफाई करने पर टिकी होंगी। पूर्व विश्व चैम्पियन पाकिस्तान पर फिलहाल ब्रिटेन में होने वाली 50 ओवर की आईसीसी की शीर्ष प्रतियोगिता में सीधे क्वालीफाई करने से वंचित रहने का खतरा मंडरा रहा है। टीम अभी 89 अंक के साथ आठवें स्थान पर है। उसके बांग्लादेश से दो कम जबकि वेस्टइंडीज से दो अधिक अंक हैं।

मेजबान इंग्लैंड और 30 सितंबर 2017 को आईसीसी एकदिवसीय टीम रैंकिंग में शीर्ष सात टीमें 30 मई से 15 जुलाई 2019 तक होने वाली प्रतियोगिता के लिए सीधे क्वालीफाई करंेगी। निचले पायदान पर रहने वाली चार टीमें और आईसीसी विश्व क्रिकेट लीग की छह टीमें इसके बाद 10 टीमों के आईसीसी क्रिकेट विश्व कप क्वालीफायर 2018 में हिस्सा लेंगी और इस टूर्नामेंट की शीर्ष दो टीमें विश्व कप की 10 टीमों को पूरा करेंगी। पाकिस्तान को सीरीज से पूर्व की अपनी रैंकिंग बरकरार रखने के लिए कम से कम एक मैच जीतना होगा जबकि एक से अधिक जीत पर उसे महत्वपूर्ण अंक मिलेंगे।

पाकिस्तान अगर दो मैच जीतता है तो उसके बांग्लादेश के बराबर 91 अंक हो जाएंगे लेकिन दशमलव अंक तक गणना पर वह पीछे रहेगा। पाकिस्तान अगर श्रृंखला मंे जीत दर्ज करता है तो बांग्लादेश को पीछे छोड़ देगा और उसके विश्व कप में सीधे क्वालीफाई करने की संभावना भी बढ़ जाएंगी। दूसरी तरफ अगर आस्ट्रेलिया को श्रृंखला पूर्व के अपने रैंकिंग अंक बरकरार रखने हैं तो उसे श्रृंखला कम से कम 4-1 के अंतर से जीतनी होगी। टीम अगर 3-2 से जीत दर्ज करती है तो उसे अंक गंवाने पड़ेंगे। आस्ट्रेलिया अपनी शीर्ष रैंकिंग गंवा सकता है लेकिन इसके लिए पाकिस्तान को 4-1 से जीत दर्ज करनी होगी।

दूसरी तरफ दुनिया की तीसरे नंबर की टीम भारत जब 15 जनवरी से पुणे में तीन मैचों की श्रृंखला में पांचवें नंबर की टीम इंग्लैंड से भिड़ेगा तो उसका इरादा दूसरे नंबर की टीम दक्षिण अफ्रीका और अपने बीच अंकों के अंतर को कम करना होगा। भारत अगर क्लीनस्वीप करता है तो वह 114 अंक तक पहुंचा सकता है जबकि इसके उलट नतीजा रहने पर इंग्लैंड एक स्थान के फायदे से चौथे स्थान पर पहुंचेगा जबकि भारत पांचवें स्थान पर खिसक जाएगा।

खिलाडि़यों की रैंकिंग में भारत के नवनियुक्त कप्तान विराट कोहली की नजरें दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स के बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर टिकी होंगी। कोहली अभी डिविलियर्स से सिर्फ 13 अंक पीछे हैं। सिडनी में पाकिस्तानी गेंदबाजी को ध्वस्त करने वाले आस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर कोहली से सिर्फ दो अंक पीछे तीसरे स्थान पर हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।