1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तानी ओपनर इमामुल हक पर कई महिलाओं को धोखा देने का आरोप लेकिन कार्रवाई नहीं करेगी पीसीबी

पाकिस्तानी ओपनर इमामुल हक पर कई महिलाओं को धोखा देने का आरोप लेकिन कार्रवाई नहीं करेगी पीसीबी

 Reported By: IANS
 Published : Jul 25, 2019 04:08 pm IST,  Updated : Jul 25, 2019 04:09 pm IST

पूर्व बल्लेबाज एवं पूर्व चयनकर्ता इंजमामुल हक के भतीजे इमामुल हक के इस स्कैंडल की जानकारी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को है लेकिन बोर्ड ने किसी कार्रवाई से मना कर दिया।

पाकिस्तानी ओपनर इमामुल हक पर कई महिलाओं को धोखा देने का आरोप लेकिन कार्रवाई नहीं करेगी पीसीबी- India TV Hindi
पाकिस्तानी ओपनर इमामुल हक पर कई महिलाओं को धोखा देने का आरोप लेकिन कार्रवाई नहीं करेगी पीसीबी Image Source : GETTY IMAGES

लाहौर। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के युवा सलामी बल्लेबाज इमामुल हक पर कई लड़कियों को धोखा देने का आरोप लगा है। पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में लड़कियों और इमाम के बीच व्हाट्सएप पर हुई चैट का स्क्रीनशाट सोशल मीडिया पर वॉयरल होने के बाद बल्लेबाज विवादों में घिर गए। आरोप है कि बीते छह महीने के दौरान इमाम ने एक ही समय में सात से आठ लड़कियों को डेट कर उनके साथ धोखाधड़ी की।

स्क्रीनशाट को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने वाले अनाम व्यक्ति ने कहा है कि यह तो कुछ नहीं है, उसके पास इमाम की हरकतों के सबूत वीडियो और तस्वीरों की शक्ल में भी मौजूद हैं लेकिन इन्हें वह तभी पोस्ट करेगा जब संबंधित लड़कियों की इस पर रजामंदी होगी।

पूर्व बल्लेबाज एवं पूर्व चयनकर्ता इंजमामुल हक के भतीजे इमामुल हक के इस स्कैंडल की जानकारी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को है लेकिन बोर्ड ने किसी कार्रवाई से मना कर दिया। बोर्ड के मीडिया निदेशक समी-उल-हसन के मुताबिक बोर्ड इस बारे में कोई बयान जारी करने से परहेज करेगा क्योंकि यह इमाम का निजी मामला है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल