1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सुरक्षा ख़तरों के बावजूद भारत में सिरीज़ खेलने को तैयार: पाक क्रिकेट बोर्ड

सुरक्षा ख़तरों के बावजूद भारत में सिरीज़ खेलने को तैयार: पाक क्रिकेट बोर्ड

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 11, 2017 06:24 pm IST,  Updated : May 11, 2017 06:24 pm IST

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शहरयार ख़ान ने गुरुवार को कहा कि बोर्ड सुरक्षा के ख़तरों के बावजूद अपनी टीम भारत भेजने को तैयार है।

Indo pak cricket series- India TV Hindi
Indo pak cricket series

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शहरयार ख़ान ने गुरुवार को कहा कि बोर्ड सुरक्षा के ख़तरों के बावजूद अपनी टीम भारत भेजने को तैयार है। उन्होंने कहा कि हम तो भारत में खेलने के लिए तैयार हैं लेकिन BCCI अपने देश में भी हमसे खेलने के लिए तैयार नही है

शहरयार ने कहा, "ICC का भी मानना है कि पाकिस्तान और भारत के बीच क्रिकेट सिरीज़ क्रिकेट की दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण सिरीज़ है। इस सिरीज़ से बहुत कमाई होती है।''

शहरयार ने कहा कि हम अपने कार्यक्रम के अनुसार चलेंगे लेकिन भारत के साथ सिरीज़ न होने से हमें वित्तीय नुकसान होता है। 

पीसीबी अध्यक्ष ने कहा कि BCCI के साथ हुए अनुबंध में कहीं नहीं लिखा कि भारत सरकार से इजाज़त मिलने के बाद ही पाकिस्तान के साथ सिरीज़ होगी। 

उन्होंने कहा कि इस मामले में पाकिस्तान द्वारा लिखे गए पत्र का अब तक कोई जवाब नहीं आया है। 

भारत और पाकिस्तान के बीच 2007 से संपूर्ण सिरीज़ नहीं हुई है। 2012 में पाकिस्तान वनडे और टी20 मैच खेलने आई थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल