1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोरोना प्रोटोकॉल तोड़ने के कारण पाकिस्तान के रजा हसन निष्कासित

कोरोना प्रोटोकॉल तोड़ने के कारण पाकिस्तान के रजा हसन निष्कासित

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 01, 2020 07:56 am IST,  Updated : Dec 01, 2020 07:56 am IST

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि बोर्ड की मेडिकल टीम की अनुमति लिये बिना एक स्थानीय होटल में जैव सुरक्षा घेरा तोड़ने के कारण उसे बाहर किया गया है।

Raza Hasan- India TV Hindi
Raza Hasan Image Source : TWITTER

कराची, 30 नवंबर | पाकिस्तान के बायें हाथ के स्पिनर रजा हसन कोरोना संबंधी प्रोटोकॉल तोड़ने के कारण सोमवार को देश के घरेलू सत्र के बाकी मैचों से बाहर कर दिया गया। वह कायदे आजम ट्राफी में नार्दंस सेकंड इलेवन के लिये खेल रहे थे।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि बोर्ड की मेडिकल टीम की अनुमति लिये बिना एक स्थानीय होटल में जैव सुरक्षा घेरा तोड़ने के कारण उसे बाहर किया गया है। वह सत्र के बाकी किसी मैच में नहीं खेल सकेंगे।

बोर्ड के हाई परफॉरमेंस डायरेक्टर नसीम खान ने कहा, "यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि कोविड -19 प्रोटोकॉल का सम्मान करने और उसका पालन करने के महत्व और कई अनुस्मारक और शैक्षिक कार्यक्रमों के बावजूद, रज़ा हसन ने मामले को अपने हाथ में लेने का फैसला किया।" 

IND vs AUS : दूसरे वनडे से पहले स्मिथ को आ रहे थे चक्कर बावजूद इसके जड़ा धमाकेदार शतक

उन्होंने आगे कहा, "जैसा कि अब उसे टूर्नामेंट से बाहर निकाल दिया गया है और शेष सत्र के लिए अनुमति नहीं दी जाएगी।”

बता दें कि हसन पाकिस्तान की घरेलू कायदे आजम ट्राफी में नार्थन सेकेण्ड इलेवन की टीम से खेलते हैं। जबकि पाकिस्तान के लिए वो अभी तक 10 टी20 मैच ही खेले हैं। 

डेविड वार्नर की गैरमौजूदगी में ओपनिंग करने को तैयार हैं मार्नस लाबुशैन

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल