1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PAK v AUS : सेमीफाइनल से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, रिजवान-शोएब को हुआ 'फ्लू’

PAK v AUS : सेमीफाइनल से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, रिजवान-शोएब को हुआ 'फ्लू’

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 11, 2021 10:54 am IST,  Updated : Nov 11, 2021 10:54 am IST

पाकिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और शोएब मलिक ‘हल्के फ्लू’ (सर्दी-जुकाम) से पीड़ित हैं और उनका गुरुवार को यहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में खेलना संदिग्ध है।

PAK v AUS : सेमीफाइनल से पहले...- India TV Hindi
PAK v AUS : सेमीफाइनल से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, रिजवान-शोएब को हुआ 'फ्लू’ Image Source : GETTY

दुबई। पाकिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और शोएब मलिक ‘हल्के फ्लू’ (सर्दी-जुकाम) से पीड़ित हैं और उनका गुरुवार को यहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में खेलना संदिग्ध है। बुधवार को टीम के ट्रेनिंग सत्र में हिस्सा नहीं लेने वाले रिजवान और मलिक दोनों कोविड-19 परीक्षण में नेगेटिव आए हैं। टीम के बाकी सदस्य भी नियमित परीक्षण में नेगेटिव पाए गए हैं।

PAK vs AUS Toss 2nd SemiFinal Head-to-head: यहां जानें PAK vs AUS हेड टू हेड, स्क्वॉड और टॉस रिकॉर्ड

‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ के खबर के अनुसार, ‘‘दोनों खिलाड़ियों का कोविड-19 परीक्षण हुआ है और दोनों नेगेटिव आए हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘टीम के बाकी सदस्य भी टूर्नामेंट के नियमित परीक्षण के दौरान नेगेटिव आए हैं जिसमें से एक परीक्षण दो दिन पहले हुआ था। ’’ खबर के अनुसार बुधवार सुबह रिजवान और मलिक जब उठे तो उन्हें ‘हल्का फ्लू और हल्का बुखार’ था और उन्हें शुरुआत में विलंब से अभ्यास में हिस्सा लेने की सलाह दी गई लेकिन बाद में इसमें हिस्सा नहीं लेने की स्वीकृति दे दी गई।

Live streaming PAK vs AUS 2nd SemiFinal: देखें पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया मुकाबला LIVE Online On Hotstar

खबर के अनुसार, ‘‘पाकिस्तान गुरुवार के मैच में उनके हिस्सा लेने को लेकर अभी अधिक चिंतित नहीं है और सुबह उनकी स्थिति की दोबारा समीक्षा की जाएगी।’’ अगर ये दोनों नहीं खेल पाते हैं तो पाकिस्तान के पास विकल्प मौजूद हैं। पूर्व कप्तान सरफराज अहमद विकेटकीपर के रूप में रिजवान की जगह ले सकते हैं जबकि हैदर अली को मलिक की जगह मौका मिल सकता है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल