1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विश्व कप : आस्ट्रेलिया के सामने 214 रनों का लक्ष्य

विश्व कप : आस्ट्रेलिया के सामने 214 रनों का लक्ष्य

 Written By: IANS
 Published : Mar 20, 2015 09:46 pm IST,  Updated : Mar 24, 2015 06:07 pm IST

एडिलेड: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने एडिलेड ओवल मैदान पर आईसीसी विश्व कप-2015 के तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में आस्ट्रेलिया के सामने 214 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तानी टीम

विश्व कप : आस्ट्रेलिया...- India TV Hindi
विश्व कप : आस्ट्रेलिया के सामने 214 रनों का लक्ष्य

एडिलेड: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने एडिलेड ओवल मैदान पर आईसीसी विश्व कप-2015 के तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में आस्ट्रेलिया के सामने 214 रनों का लक्ष्य रखा है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तानी टीम ने 45.5 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर 213 रन बनाए। उसके लिए हारिस सोहैल ने 41, कप्तान मिस्बाह उल हक ने 34, शोएब मकसूद ने 29, उमर अकमल ने 20, शाहिद अफरीदी ने 23 और वहाब रियाज ने 16 रन बनाए।

आस्ट्रेलिया की ओर से जोस हाजेलवुड ने तीन विकेट लिए जबकि ग्लेन मैक्सवेल और मिशेल स्टार्क ने दो-दो सफलता हासिल की। मिशेल जानसन और जेम्स फॉल्कनर को एक-एक सफलता मिली।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल