1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ENG v PAK : बाबर आजम ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली अपने वनडे करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी

ENG v PAK : बाबर आजम ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली अपने वनडे करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 13, 2021 09:41 pm IST,  Updated : Jul 13, 2021 09:47 pm IST

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में 139 गेंदों पर 158 रन की पारी खेलते हुए बड़ा कारनामा कर दिया।

ENG v PAK : बाबर आजम ने...- India TV Hindi
ENG v PAK : बाबर आजम ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली अपने वनडे करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी Image Source : GETTY

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में 139 गेंदों पर 158 रन की पारी खेलते हुए बड़ा कारनामा कर दिया। ये वनडे में बाबर का सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर है। यही नहीं, इंग्लैंड के खिलाफ किसी भी पाकिस्तानी बल्लेबाज की ये सर्वश्रेष्ठ वनडे पारी है।

बाबर आजम बतौर कप्तान इंग्लैंड के खिलाफ वनडे की सबसे बड़ी पारी खेलने वाले क्रिकेटर हैं। वहीं, बाबर वनडे में कप्तान के रुप में पाकिस्तान की ओर से 150 रन से ज्यादा की पारी खेलने वाले पहले बल्लेबाज भी हैं। 

 

बाबर की इस शानदार पारी के दम पर पाकिस्तान 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 331 रनों का स्कोर खड़ा करने में सफल रहा। बाबर ICC की ताजा वनडे रैंकिंग में पहले पायदान पर काबिज हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल