1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सरफराज अहमद से छिन सकती है पाकिस्तान टेस्ट टीम की कप्तानी, मिस्बाह का आया बड़ा बयान

सरफराज अहमद से छिन सकती है पाकिस्तान टेस्ट टीम की कप्तानी, मिस्बाह का आया बड़ा बयान

 Reported By: IANS
 Published : Oct 17, 2019 06:06 pm IST,  Updated : Oct 17, 2019 06:06 pm IST

पाकिस्तान के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज अजहर अली टेस्ट टीम के कप्तान के रूप में सरफराज अहमद की जगह ले सकते हैं जबकि विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान उप-कप्तान बन सकते हैं। 

सरफराज अहमद- India TV Hindi
सरफराज अहमद Image Source : GETTY IMAGES

लाहौर। पाकिस्तान के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज अजहर अली टेस्ट टीम के कप्तान के रूप में सरफराज अहमद की जगह ले सकते हैं जबकि विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान उप-कप्तान बन सकते हैं। पाकिस्तान के मुख्य कोच मिस्बाह उल हक टीम के कप्तान के रूप में सरफराज के प्रदर्शन से खुश नहीं हैं और उन्होंने कथित तौर पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सीईओ वसीम खान के सामाने अपनी बात रख दी है।

सूत्रों के अनुसार, मिस्बाह ने पीसीबी के सामने यह कहा है कि सरफराज टीम के कप्तान नहीं बने रह सकते। हालांकि, बोर्ड ने कहा कि वे आस्ट्रेलिया जैसे महत्वपूर्ण दौरे पर नए कप्तान को चुनने का जोखिम नहीं उठा सकते।

इस बीच, सीमित ओवर के प्रारूप में कप्तान के लिए मोहम्मद हफीज का नाम सामने आ रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार, प्रबंधन आस्ट्रेलियाई दौर पर युवा खिलाड़ियों के साथ प्रयोग कर रहा है और अगर टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाती तो वे यह बहाना बना सकते हैं कि टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल