1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आखिरी वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को 240 रन पर रोका

आखिरी वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को 240 रन पर रोका

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 30, 2019 10:02 pm IST,  Updated : Jan 30, 2019 10:02 pm IST

पांच मैचों की सीरीज अभी 2-2 से बराबरी पर है।

आखिरी वनडे मैच में...- India TV Hindi
आखिरी वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को 240 रन पर रोका 

केपटाउन: सलामी बल्लेबाज फखर जमां के जीवनदान मिलने के बाद खेली गयी 70 रन की पारी के बावजूद पाकिस्तान पांचवें और आखिरी वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बुधवार को आठ विकेट पर 240 रन ही बना पाया। जब फखर जमां क्रीज पर थे तब लग रहा था कि पाकिस्तान बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रहेगा। वह आउट होने वाले चौथे बल्लेबाज थे और तब टीम का स्कोर 25 ओवर में 128 रन था। लेकिन उनके आउट होने के बाद रन गति धीमी पड़ गयी और अगले 15 ओवरों में केवल 49 रन बने। 

आठवें नंबर के बल्लेबाज इमाद वसीम ने आखिर में 31 गेंदों पर नाबाद 47 रन बनाकर पाकिस्तान को इस निर्णायक मैच में सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। उन्होंने आखिरी दो ओवर में डेल स्टेन और कैगिसो रबादा पर छक्के जड़े। 

ऑलराउंडर ड्वेन प्रिटोरियस और एंडिल फेलुकवायो ने दो-दो विकेट लिये। बायें हाथ के बल्लेबाज फखर जमां ने अपनी 73 गेंद की पारी में दस चौके लगाये। जब वह 20 रन पर थे तब रबादा की गेंद पर हाशिम अमला ने स्लिप में उनका आसान कैच छोड़ा था। 

पांच मैचों की सीरीज अभी 2-2 से बराबरी पर है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल