1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोरोना वायरस: अंपायर अलीम दार ने बढ़ाया मदद का हाथ, बेरोजगारों को रेस्त्रां में मुफ्त खिला रहे हैं खाना

कोरोना वायरस: अंपायर अलीम दार ने बढ़ाया मदद का हाथ, बेरोजगारों को रेस्त्रां में मुफ्त खिला रहे हैं खाना

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 27, 2020 04:24 pm IST,  Updated : Mar 27, 2020 04:24 pm IST

पाकिस्तानी अंपायर अलीम दर कोविड 19 महामारी के बीच बेरोजगारों को अपने रेस्त्रां में मुफ्त खाना खिला रहे हैं। पाकिस्तान में इन दिनों लॉकडाउन है जहां 1000 से अधिक पॉजीटिव मामले सामने आये हैं।

कोरोना वायरस: अंपायर...- India TV Hindi
कोरोना वायरस: अंपायर अलीम दार ने बढ़ाया मदद का हाथ, बेरोजगारों को रेस्त्रां में मुफ्त खिला रहे हैं खाना Image Source : GETTY IMAGES

लाहौर। पाकिस्तानी अंपायर अलीम दर कोविड 19 महामारी के बीच बेरोजगारों को अपने रेस्त्रां में मुफ्त खाना खिला रहे हैं। पाकिस्तान में इन दिनों लॉकडाउन है जहां 1000 से अधिक पॉजीटिव मामले सामने आये हैं।

दार ने ट्विटर पर एक वीडियो संदेश में कहा,‘‘लॉकडाउन के दौरान लोग बेरोजगार हो गए। मेरा एक रेस्त्रां लाहौर के पिया रोड पर है जिसका नाम दर्स डिलाइटो है। यहां बेरोजगार लोग मुफ्त खाना खा सकते हैं।’’

पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी भी अपने चैरिटी फाउंडेशन के जरिये राहत कार्य में जुटे हैं। दार ने कहा,‘‘ कोरोना वायरस पूरी दुनिया में फैला है। पाकिस्तान पर भी इसका असर दिख रहा है। प्रांतीय सरकारों और केंद्र सरकार ने सुरक्षा के लिये दिशा निर्देश जारी किये हैं।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल