1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पांच साल बाद बांग्लादेश के दौरे पर जाएगा पाकिस्तान, ढाका और चटगांव में खेले जाएंगे मुकाबले

पांच साल बाद बांग्लादेश के दौरे पर जाएगा पाकिस्तान, ढाका और चटगांव में खेले जाएंगे मुकाबले

 Edited By: Bhasha
 Published : Sep 15, 2021 07:30 am IST,  Updated : Sep 15, 2021 07:30 am IST

पाकिस्तान इस वर्ष नवंबर-दिसंबर में होने वाले इस दौरे में दो टेस्ट और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगा।

Pakistan, Bangladesh, Dhaka, Chittagong, Sports, cricket, PAK vs BAN  - India TV Hindi
Pakistan vs Bangladesh Image Source : GETTY

पाकिस्तान टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलने के लिये नवंबर में पांच साल में पहली बार बांग्लादेश का दौरा करेगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी है। 

पाकिस्तान इस वर्ष नवंबर-दिसंबर में होने वाले इस दौरे में दो टेस्ट और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगा। दोनों टीमों के बीच यह सभी मुकाबले ढाका और चटगांव में खेले जाएंगे। 

यह भी पढ़ें- डिविलियर्स ने खुद को बताया उम्रदराज, कहा- मुझ जैसे खिलाड़ी को तरोताजा रहने की जरूरत

पाकिस्तानी टीम यूएई में टी20 विश्व कप के समाप्त होने के तुरंत बाद बांग्लादेश रवाना हो जाएगी। 

टी20 मैच 19, 20 और 22 नवंबर को ढाका में खेले जाएंगे। पहला टेस्ट मैच 25 से 30 नवंबर को चटगांव और दूसरा टेस्ट चार से आठ दिसंबर के बीच ढाका में खेला जाएगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल