1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तानी क्रिकेटर ने ICC से प्रतिबंधित दवा लेने की इजाज़त मांगी

पाकिस्तानी क्रिकेटर ने ICC से प्रतिबंधित दवा लेने की इजाज़त मांगी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 21, 2016 11:23 am IST,  Updated : Dec 21, 2016 11:23 am IST

पाकिस्तानी क्रिकेटर अली वक़ास ने ICC से आग्रह किया है कि उन्हें स्टेरोएड के इस्तेमाल करने की इजाज़त दी जाए क्योंकि किडनी ट्रांसप्लांट के बाद उन्हें इसकी ज़रुत है। अली की पिछले साल किडनी ट्रांसप्लांट

ali-waqas.- India TV Hindi
ali-waqas.

पाकिस्तानी क्रिकेटर अली वक़ास ने ICC से आग्रह किया है कि उन्हें स्टेरोएड के इस्तेमाल करने की इजाज़त दी जाए क्योंकि किडनी ट्रांसप्लांट के बाद उन्हें इसकी ज़रुत है।

अली की पिछले साल किडनी ट्रांसप्लांट हुई थी और अब वह दोबारा खेल से जुड़ना चाहते हैं। अली सुई नार्थर्न गैस पाइपलाइन की तरफ से खेलते हैं। वह मिस्बाह उल हक़ की कप्तानी में भी खेल चुके हैं।

ऐसा पहली बार नही हुआ है कि कोई खिलाड़ी ट्रांसप्लांट के बाद फिर खेलने लगा हो। 2000 में अमेरिका के बास्केटबॉल खिलाड़ी शॉन माइकल एलियट की भी सर्जरी हुई थी और बाद में वह भी फिर खेलने लगे थे। इसी तरह रग्बी खिलाड़ी का भी 2002 में ट्रांसप्लांट हुआ था और वह भी दोबारा खेल में लौटे थे।

वक़ास का कहना है कि उनके तरह के मरीज़ स्टेरोएड के बग़ैर रह नहीं सकते और इसीलिये उन्होंने ICC से इसके इस्तेमाल की इजाज़त मांगी है।

वक़ास 72 पर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हैं और उन्होंने पाकिस्तान A टीम का भी प्रतिनिधित्व बी किया है। उन्होंने इस मामले में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से भी आग्रह किया है। 

इस बीच पूर्व टेस्ट खिलाड़ी बासित अली ने कहा कि ICC से इस मामले में बात की गई है और चैयरमैन डेविड रिचर्डसन का रवैया सकारात्मक है।

अंतरराष्ट्रीय एंटी डॉपिंग एजेंसी के नियमों के अनुसार कुछ विशेष परिस्थितियों में खिलाड़ी स्टेरोएड ले सकते हैं लेकिन उन्हें पहले इसकी इजाज़त लेनी पड़ती है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।