1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पालेकेले टेस्ट: बारिश के बीच श्रीलंका को 196 रनों की बढ़त

पालेकेले टेस्ट: बारिश के बीच श्रीलंका को 196 रनों की बढ़त

 Written By: IANS
 Published : Jul 29, 2016 07:52 am IST,  Updated : Jul 29, 2016 07:52 am IST

कैंडी (श्रीलंका): श्रीलंका क्रिकेट टीम ने पालकेले क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे तीन टेस्ट क्रिकेट मैचों की श्रृंखला के पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन गुरुवार को आस्ट्रेलिया पर 196 रनों की बढ़त ले

Kushal Mendis- India TV Hindi
Kushal Mendis

कैंडी (श्रीलंका): श्रीलंका क्रिकेट टीम ने पालकेले क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे तीन टेस्ट क्रिकेट मैचों की श्रृंखला के पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन गुरुवार को आस्ट्रेलिया पर 196 रनों की बढ़त ले ली है। एक बार फिर बारिश और खराब रोशनी मैच में बाधा बनी और अंपायरों ने तय समय से पहले ही दिन का खेल खत्म करने की घोषणा कर दी। दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में छह विकेट के नुकसान पर 282 रन बना लिए हैं। उसकी तरफ से कुशल मेंडिस 169 और दिलरुवान परेरा पांच रन पर नाबाद लौटे।

श्रीलंका ने अपने दूसरे दिन (बुधवार) के स्कोर छह रन पर एक विकेट से आगे खेलना शुरू किया। दिन की तीसरी गेंद पर मिशेल स्टार्क ने मेजबानों को पारी का दूसरा झटका दिया। उन्होंने दिमुथ करुणारत्ने को शून्य पर पवेलियन भेजा। इसके बाद मेंडिस और कल के नाबाद बल्लेबाज कुशल सिल्वा (7) ने टीम को 45 के स्कोर तक पहुंचाया। स्टीव ओ कैफी ने सिल्वा को पगबाधा कर श्रीलंका को दिन का दूसरा झटका दिया।

86 के कुल योग पर कप्तान एंजेलो मैथ्यूज (9) भी पवेलियन लौट गए थे, लेकिन इसके बाद दिनेश चांडीमल (42) ने मेंडिस के साथ पांचवें विकेट के लिए 117 रन की साझेदारी कर टीम को अच्छी स्थिति में ला दिया।

चांडीमल अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए और मिशेल मार्श ने उन्हें पगबाधा कर इस साझेदारी को तोड़ा। पहली पारी में सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले अपना पहला मैच खेल रहे धनंजय सिल्वा (36) ने एक बार फिर सूझबूझ भरी पारी खेली और मेंडिसा का बखूबी साथ दिया।

दोनों ने छठे विकेट के लिए 71 रन जोड़े। धनंजय को ऑफ स्पिनर नेथन लॉयन ने अपना शिकार बनाया।

आस्ट्रेलिया की तरफ से स्टार्क और लॉयन को दो-दो विकेट मिले। कैफी और मार्श एक-एक सफलता अपने नाम करने में कामयाब रहे।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल