1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. मुंबई टेस्ट में भी टीम में बने रहेंगे पार्थिव पटेल

मुंबई टेस्ट में भी टीम में बने रहेंगे पार्थिव पटेल

 Written By: IANS
 Published : Dec 06, 2016 01:33 pm IST,  Updated : Dec 06, 2016 01:33 pm IST

मुंबई: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को अपनी घोषणा में बताया कि पार्थिव पटेल आठ दिसंबर से मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाले चौथे टेस्ट मैच में भी भारतीय टीम में

Parthvi patel- India TV Hindi
Parthvi patel

मुंबई: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को अपनी घोषणा में बताया कि पार्थिव पटेल आठ दिसंबर से मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाले चौथे टेस्ट मैच में भी भारतीय टीम में बने रहेंगे। वहीं, विशाखापट्नम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में चोटिल हुए बल्लेबाज रिद्धिमान साहा इस मैच में टीम के साथ शामिल नहीं हो पाएंगे।

बीसीसीआई ने अपने एक बयान में कहा, "बोर्ड इस बात की पुष्टि करता है कि साहा उनकी बाईं जांघ में लगी चोट से पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाए हैं। इस कारण एहतियाती उपाय के तहत उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है।"

बोर्ड ने कहा कि बीसीसीआई की मेडिकल टीम भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज साहा के स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए हैं। इस बीच, भारतीय गेंदबाज ईशांत शर्मा को भी टेस्ट टीम से बाहर रखा गया है।

उल्लेखनीय है कि भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला में अब तक खेले गए तीन टेस्ट मैचों में मेजबान टीम 2-0 से आगे है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।