Wednesday, February 25, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. लॉकडाउन में बागवानी का लुत्फ उठा रहे पैट कमिंस, कोलकाता के लोगों के लिए कही ये बड़ी बात

लॉकडाउन में बागवानी का लुत्फ उठा रहे पैट कमिंस, कोलकाता के लोगों के लिए कही ये बड़ी बात

Written by: India TV Sports Desk Published : May 10, 2020 08:20 pm IST, Updated : May 10, 2020 08:20 pm IST

कोरोना वायरस महामारी के कारण पूरी दुनिया में क्रिकेट बंद पड़ा है और सभी क्रिकेटर लॉकडाउन की वजह से घरों में कैद हैं। ऐसे में क्रिकेटर अपना रूटीन डेली वर्कआउट फिटनेस ट्रेनिंग नहीं कर पा रहे हैं।

लॉकडाउन में बागवानी...- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES लॉकडाउन में बागवानी का लुत्फ उठा रहे पैट कमिंस, कोलकाता के लोगों के लिए कही ये बड़ी बात  

कोरोना वायरस महामारी के कारण पूरी दुनिया में क्रिकेट बंद पड़ा है और सभी क्रिकेटर लॉकडाउन की वजह से घरों में कैद हैं। ऐसे में क्रिकेटर अपना रूटीन डेली वर्कआउट फिटनेस ट्रेनिंग नहीं कर पा रहे हैं। इस मुश्किल घड़ी में  आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस भी शहर की आपाधापी से दूर एक फार्म में ठहरे हुए हैं और खुले वातावरण का आनंद ले रहे हैं। हालांकि यहां वह दौड़ने के साथ थोड़ी बहुत वेट ट्रेनिंग कर पा रहे हैं।

कमिंस ने आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स की आधिकारिक वेबसाइट से बात करते हुए ये सभी जानकारी दी। इस बातचीत में कमिंस ने कहा कि वह इस समय फार्म में बागवानी का लुत्फ भी उठा रहे हैं। कमिंस ने कहा, "हां हम लोग फार्म में रह रहे हैं जो दक्षिण सिडनी से एक-डेढ़ घंटे की दूरी पर है। हमारे पास जमीन का छोटा टुकड़ा है, जो हमने कुछ साल पहले खरीदा था। सच कहूं तो हम भाग्यशाली थे कि हमने यह खरीदा। हम यहां एक महीने से हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "यहां मैं दौड़ सकता हूं और मेरे पास वेट ट्रेनिंग का बेसिक सेटअप है। यहां कुछ गायें हमारे पास हैं, जिनको हम पाल रहे हैं। मैं यहां बागवानी भी कर रहा हूं। मैं यहां ताजी हवा का लुत्फ ले रहा हूं। फार्म में कोई क्रिकेटर नहीं है। उम्मीद है कि यह ऐसा ही रहेगा। यह मेरे क्रिकेट से दूर जाने की जगह है। हम अधिकतर सफर करते रहते हैं इसलिए मैं यहां ब्रेक लेने आता हूं।"

कमिंस ने आईपीएल की शुरुआत नाइट राइडर्स से ही की थी और एक बार फिर उन्होंने फ्रैंचाइजी में वापसी की है। कमिंस ने इसे लेकर कहा, "मैं काफी ज्यादा उत्साहित हूं। मैंने पहली बार आईपीएल में जब खेला और मैं पहली बार भारत से रूबरू हुआ, वो तभी था जब मैं नाइट राइडर्स के साथ था। अभी की तुलना में मैं थोड़ा छोटा था। निश्चित तौर पर मुझे काफी पसंद आया था। हमारी टीम में काफी अनुभव है।"

उन्होंने कहा, "जैक्स कैलिस दुनिया के सबसे बड़े खिलाड़ियों में से एक हैं और अचानक से मैं उनके साथ हर रात डिनर कर रहा था। आंद्रे रसेल तूफानी क्रिकेटर बनने की राह पर थे। वो मेरा पहली सीजन था और हम खिताब जीते थे। नाइट राइडर्स और कोलकाता के लोगों का मेरे दिल में अहम स्थान है। मैं वहां दोबारा वापसी करने और टीम का प्रतिनिधित्व करने को तैयार हूं।"

(With IANS inputs)

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement