रांची: तेज गेंदबाज पैट्रिक कमिंस ने भारत के खिलाफ बाकी टेस्ट मैचों के लिये आस्ट्रेलियाई टीम में घायल मिचल स्टार्क की जगह ली है। स्टार्क पैर में फ्रेक्चर के कारण श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। इसके पहले बल्लेबाज़ शॉन मार्श भी चोट की वजह से दौरे से बाहर हो चुके हैं।
कमिंस ने अपने कैरियर में सिर्फ एक टेस्ट खेला है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2011 में उन्होंने सात विकेट लिये थे। राष्ट्रीय चयनक समिति के ट्रेवर होंस ने कहा, यह दुखद है कि मिशेल टीम से बाहर हैं। हमने पैट को चुना है ताकि गेंदबाजी में संतुलन रहे।
कुमिंस की बेहतर फार्म और फिटनेस के कारण चयनकर्ताओं ने उन्हें स्टॉर्क के स्थान पर टीम में जगह दी है। वह रांची में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में अपने करियर का दूसरा टेस्ट मैच खेलने उतरेंगे।
कुमिंस ने 2011 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहान्सबर्ग में खेले गए टेस्ट मैच में पदार्पण किया था। इस मैच में उन्होंने कुल सात विकेट लिए थे।
भारत और आस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला की तीसरा मैच 16 मार्च से रांची में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच वर्तमान सीरीज 1-1 से बराबर है।