1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आईपीएल नीलामी में 15.50 करोड़ रुपए में बिकने वाले पैट कमिंस ने कहा, पूरी कोशिश करूंगा कि बदलूं नहीं

आईपीएल नीलामी में 15.50 करोड़ रुपए में बिकने वाले पैट कमिंस ने कहा, पूरी कोशिश करूंगा कि बदलूं नहीं

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 24, 2019 06:51 pm IST,  Updated : Dec 24, 2019 06:51 pm IST

पैट कमिंस ने कहा ,‘‘मैं क्रिकेट इसलिये खेलता हूं क्योंकि मुझे इससे प्यार है । जो कुछ भी मिला , उसके लिये मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं।’’ 

Pat Cummins, who sold for 15.50 crore rupees in IPL auction, said, I will try my best not to change- India TV Hindi
Pat Cummins, who sold for 15.50 crore rupees in IPL auction, said, I will try my best not to change Image Source : IPLT20.COM

मेलबर्न। आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने पैट कमिंस अभी तक इस सोच में है कि वह 15.50 करोड़ रूपये का क्या करेंगे लेकिन आस्ट्रेलिया के इस तेज गेंदबाज को यकीन है कि धन की इस वर्षा का उन पर कोई असर नहीं होगा । कमिंस को कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा । उन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब के ग्लेन मैक्सवेल (10 .75 करोड़) को पछाड़ा । 

कमिंस ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बाक्सिंग डे टेस्ट से पहले कहा ,‘‘मैं पूरी कोशिश करूंगा कि बदलूं नहीं। खुशकिस्मत हूं कि अच्छे लोग मेरे आसपास हैं ।’’ 

यह पूछने पर कि वह इन पैसों का क्या करेंगे, उन्होंने कहा कि अभी उन्होंने योजना नहीं बनाई है। उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे नहीं पता कि क्या करूंगा। मेरी गर्लफ्रेंड ने कहा कि हम अब कुत्ते को कुछ खिलौने और दिला सकते हैं। उसकी प्राथमिकतायें तय हैं।’’ 

उन्होंने कहा ,‘‘मैं क्रिकेट इसलिये खेलता हूं क्योंकि मुझे इससे प्यार है । जो कुछ भी मिला , उसके लिये मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल