1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सौरव गांगुली से मिले पठान और रसूल, जम्मू-कश्मीर क्रिकेट को पूर्ण समर्थन का आश्वासन मिला

सौरव गांगुली से मिले पठान और रसूल, जम्मू-कश्मीर क्रिकेट को पूर्ण समर्थन का आश्वासन मिला

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 11, 2019 08:14 pm IST,  Updated : Nov 11, 2019 08:14 pm IST

 नियमित कप्तान परवेज रसूल, मेंटर इरफान पठान और राज्य क्रिकेट संघ के वरिष्ठ अधिकारी की मौजूदगी वाले प्रतिनिधिमंडल से सोमवार को बीसीसीआई मुख्यालय में मुलाकात के बाद बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने जम्मू-कश्मीर में क्रिकेट के विकास के लिए पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। 

Sourav Ganguly, BCCI, Jammu And Kashmir Cricket, Irfan Pathan- India TV Hindi
 नियमित कप्तान परवेज रसूल, मेंटर इरफान पठान और राज्य क्रिकेट संघ के वरिष्ठ अधिकारी की मौजूदगी वाले प्रतिनिधिमंडल से सोमवार को बीसीसीआई मुख्यालय में मुलाकात के बाद बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने जम्मू-कश्मीर में क्रिकेट के विकास के लिए पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया।  Image Source : AP

मुंबई। नियमित कप्तान परवेज रसूल, मेंटर इरफान पठान और राज्य क्रिकेट संघ के वरिष्ठ अधिकारी की मौजूदगी वाले प्रतिनिधिमंडल से सोमवार को बीसीसीआई मुख्यालय में मुलाकात के बाद बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने जम्मू-कश्मीर में क्रिकेट के विकास के लिए पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। पता चला है कि बीसीसीआई अध्यक्ष के साथ राज्य क्रिकेट से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की गई।

जम्मू-कश्मीर क्रिकेट संघ (जेकेसीए) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर पीटीआई को बताया,‘‘बीसीसीआई अध्यक्ष ने उनकी बातें सुनी और क्षेत्र में क्रिकेट के विकास के लिए पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। हमने बीसीसीआई अध्यक्ष से हमें बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने का आग्रह किया है।’’ 

पता चला है कि गांगुली को मौजूदा स्थिति से अवगत कराया गया है और जम्मू में घरेलू मैचों की मेजबानी की योजना की जानकारी भी दी गई है। सूत्र ने कहा, ‘‘हम उम्मीद कर रहे हैं कि जम्मू-कश्मीर के घरेलू मैच एक बार फिर जम्मू में खेले जाएंगे। जम्मू में हमारे पास कॉलेज का मैदान है और हमारी वहां सुविधाओं में सुधार की योजना है जिससे कि प्रथम श्रेणी मैचों का आयोजन हो सके।’’ 

जेकेसीए को हाल के समय में मुश्किल हालात का सामना करना पड़ा है और अधिकारी ने कहा कि उन्होंने बीसीसीआई प्रमुख को आश्वासन दिया है कि अगले डेढ़ महीने में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। पठान और रसूल ने हालांकि कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। जम्मू-कश्मीर की सीनियर टीम फिलहाल सूरत में सैयद मुश्ताक अली ट्राफी ग्रुप लीग मैच खेल रही है। रसूल की गैरमौजूदगी में शुभम पुंडीर टीम की अगुआई कर रहे हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल