1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पीसीबी ने पाक खिलाड़ियों को भारत के खिलाफ मैच के बाद परिवार को साथ रखने की अनुमति दी

पीसीबी ने पाक खिलाड़ियों को भारत के खिलाफ मैच के बाद परिवार को साथ रखने की अनुमति दी

 Reported By: Bhasha
 Published : May 25, 2019 07:35 pm IST,  Updated : May 25, 2019 07:35 pm IST

 पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने आखिरकार विश्व कप के दौरान इंग्लैंड में अपने खिलाड़ियों को परिवार के साथ रहने की अनुमति दे दी लेकिन वे ऐसा 16 जून को चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ मैच के बाद ही कर सकते हैं।

PCB allowed Pak players to keep family together after match against India- India TV Hindi
PCB allowed Pak players to keep family together after match against India Image Source : GETTY IMAGES

कराची। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने आखिरकार विश्व कप के दौरान इंग्लैंड में अपने खिलाड़ियों को परिवार के साथ रहने की अनुमति दे दी लेकिन वे ऐसा 16 जून को चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ मैच के बाद ही कर सकते हैं।

 
पीसीबी ने हाल में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे श्रृंखला के दौरान खिलाड़ियों को अपने परिवार को साथ रखने की अनुमति दे दी थी लेकिन उसने पिछले महीने कप्तान सरफराज अहमद के विश्व कप के लिये इसी तरह के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया था। 

पीसीबी के एक अधिकारी के अनुसार पाकिस्तानी खिलाड़ी चाहते थे कि उनकी पत्नी और बच्चों को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 12 जून को होने वाले मैच के बाद उनके साथ रहने की अनुमति दे दी जाये। 

अधिकारी ने पीटीआई से कहा,‘‘बोर्ड ने अन्य टीमों के चलन को देखते हुए अपने पूर्व फैसले की समीक्षा करने का फैसला किया। ’’

राष्ट्रीय टीम के सदस्य बोर्ड के इस फैसले से नाराज थे और इस संबंध में उन्होंने कई अनुरोध भी किये। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल