1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पीसीबी अध्यक्ष की अनपढ़ टिप्पणी से खिलाड़ी नाराज़

पीसीबी अध्यक्ष की अनपढ़ टिप्पणी से खिलाड़ी नाराज़

 Written By: Bhasha
 Published : May 24, 2016 12:59 pm IST,  Updated : May 24, 2016 12:59 pm IST

कराची: पाकिस्तान के सीनियर खिलाड़ी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शहरयार खान की इस टिप्पणी से काफी नाराज हैं कि हाल के समय में टीम के खराब प्रदर्शन का कारण राष्ट्रीय टीम में पढ़े लिखे

Fitness camp for pak cricketers
- India TV Hindi
Fitness camp for pak cricketers

कराची: पाकिस्तान के सीनियर खिलाड़ी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शहरयार खान की इस टिप्पणी से काफी नाराज हैं कि हाल के समय में टीम के खराब प्रदर्शन का कारण राष्ट्रीय टीम में पढ़े लिखे खिलाडि़यों की कमी है। सीनियर बल्लेबाज मोहम्मद हफीज ने कहा कि क्रिकेट ही अपने आप में पूर्ण शिक्षा है।

स्पष्ट तौर पर शहरयार की टिप्पणी के संदर्भ में हफीज ने सोशल मीडिया पर लिखा, मुझे टेस्ट क्रिकेटर होने पर गर्व है और मेरे लिए यही मेरी डिग्री है। शहरयार के नजरिये से असहमति जताते हुए हफीज ने कहा कि शिक्षा सभी के लिए काफी महत्वपूर्ण है लेकिन जीवन में डिग्री हासिल करना ही सब कुछ नहीं है। यह अनुभवी बल्लेबाज फिलहाल काकुल में शिविर में हिस्सा नहीं ले रहा और घुटने की समस्या को लेकर लाहौर में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहा है।

मीडिया में आई खबरों के अनुसार शिविर में हिस्सा ले रहे कई खिलाड़ी पीसीबी अध्यक्ष की टिप्पणी से खुश नहीं हैं लेकिन सार्वजनिक तौर पर उन्हौंने इस बारे में चुप रहने का फैसला किया है। पिछले गुरूवार को क्वेटा में मीडिया से बात करते हुए शहरयार ने कहा था, टीम में फिलहाल मिसबाह को छोड़कर कोई स्नातक खिलाड़ी नहीं है और टीम में पढ़े लिखे खिलाडि़यों की कमी ही हाल के समय में उसके खराब प्रदर्शन का मुख्य कारण है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।

PCB