1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आमिर के टीवी शो पर आने से भड़का पीसीबी

आमिर के टीवी शो पर आने से भड़का पीसीबी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jun 16, 2016 03:10 pm IST,  Updated : Jun 16, 2016 03:10 pm IST

कराची: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को इंग्लैंड दौरे पर टीम की रवानगी से पहले कलंकित तेज़ गेंदबाज मोहम्मद आमिर के टीवी शो पर आना ज़रा भी पसंद नहीं आया है। सूत्रों के अनुसार आमिर ने शो

Mohammad-Aamir- India TV Hindi
Mohammad-Aamir

कराची: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को इंग्लैंड दौरे पर टीम की रवानगी से पहले कलंकित तेज़ गेंदबाज मोहम्मद आमिर के टीवी शो पर आना ज़रा भी पसंद नहीं आया है। सूत्रों के अनुसार आमिर ने शो में आने के लिये न्यौता स्वीकार करने से पहले बोर्ड को सूचित नहीं किया था और इसीलिए बोर्ड ने इस मसले को संजीदगी से लिया गया है।

सूत्र के अनुसार पीसीबी अध्यक्ष शहरयार ख़ान समेत आला अधिकारियों ने लाहौर में आमिर से मुलाकात करके उसे समझाया था कि उसे इंग्लैंड में कैसे रहना है। इसके बाद यह घटना हो गई। उन्होंने कहा कि आमिर को कहा गया है कि बोर्ड और टीम प्रबंधन को सफाई दे। उन्होंने कहा कि पीसीबी इसलिये ज्यादा ख़फा है क्योंकि आमिर को मीडिया से परे रहने की ताकीद करने के बावजूद वह शो पर चला गया।

ग़ौरतलब है कि आमिर पर स्पॉट फिक्सिंग मामले में 2010 में पांच साल का बैन लगा था और उन्हें जुवेनाइल जेल में 6 महीने की सज़ा काटनी पड़ी थी।आमिर ने बैन के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में जोरदार वापसी करते हुए सबको प्रभावित किया है। पाकिस्तान को इंग्लैंड में 5 वनडे, 4 टेस्ट और एक टी-20 मैच 14 जुलाई से 7 सितंबर के बीच खेलना है। उनके लिए ये भावनात्मक सीरीज होगी क्योंकि 6 साल पहले यानि 2010 में लॉर्ड्स टेस्ट में ही आमिर ने स्पॉट फिक्सिंग की थी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल